भारत बनाम अफगानिस्तान  (सोर्स - AI Image)
क्रिकेट

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज 13 सितंबर से, दिल्ली में होंगे तीनों मैच; अफगानिस्तान ने टीम घोषित की

IND vs AFG T20 Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली में खेली जाएगी। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीम घोषित कर दी है।

सृष्टि मौर्य

India vs Afghanistan T20 Series Schedule: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे। सीरीज भारत में खेली जाएगी, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। ये पहली बार है जब अफगानिस्तान भारत में भारत के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज की मेजबानी कर रहा है।

अफगानिस्तान का बेहतर प्रदर्शन

अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में विश्व क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत की है। टीम ने वनडे और T20 में कई मजबूत टीमों को हराया है। हालांकि, भारत के खिलाफ अफगानिस्तान को अभी तक किसी भी प्रारूप में जीत नहीं मिली है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 T20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 7 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। आगामी सीरीज में अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपनी पहली T20 जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

भारत ने दी घरेलू मैदान की सुविधा

अफगानिस्तान के क्रिकेट विकास में भारत का अहम योगदान रहा है। भारत ने समय-समय पर नोएडा और देहरादून के स्टेडियमों को अफगानिस्तान के घरेलू मैदान के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इन मैदानों पर अफगानिस्तान ने दूसरी टीमों के खिलाफ भी मुकाबलों की मेजबानी की है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के सहयोग और समर्थन की सराहना करता रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज को लेकर कहा था कि ये दो ऐसे देशों को करीब लाने वाली सीरीज है, जिनमें खेल के लिए जुनून और उत्साह है। बोर्ड ने इसे सिर्फ मैचों की सीरीज नहीं, बल्कि दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों से जुड़ा मौका बताया था।

अफगानिस्तान ने टीम घोषित की

भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इब्राहिम जादरान टीम के कप्तान होंगे। अफगानिस्तान T20 टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब और फजलहक फारूकी जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत-अफगानिस्तान शेड्यूल

अफगानिस्तान T20 टीम-

  • इब्राहिम जादरान (कप्तान)

  • रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर)

  • नूर रहमान (विकेटकीपर)

  • सेदिकुल्लाह अटल

  • दरविश रसूली

  • अजमतुल्लाह ओमरजई

  • गुलबदीन नईब

  • मोहम्मद नबी

  • राशिद खान

  • नांग्याल खरोटी

  • नूर अहमद

  • मुजीब उर रहमान

  • फजलहक फारूकी

  • अब्दुल्ला अहमदजई

  • नवीन-उल-हक

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन