Women's Champions Trophy 2027: मरम्मत के कारण डीवाई पाटिल स्टेडियम नहीं होगा मुकाबलों का वेन्यू

Women's Champions Trophy Update: मरम्मत के चलते डीवाई पाटिल स्टेडियम महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी नहीं करेगा। मुकाबले अब मुंबई के ब्रेबॉर्न और वडोदरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
Navi Mumbai's DY Patil Stadium will not host matches for the 2027 Women's Champions Trophy.
डीवाई पाटिल स्टेडियम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

DY Patil Stadium Ruled Out As Venue: नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 के मुकाबलों की मेजबानी नहीं करेगा। स्टेडियम में मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण इसे टूर्नामेंट के लिए वेन्यू के तौर पर पेश नहीं किया गया है।

पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14 से 28 फरवरी के बीच भारत में खेली जाएगी। 6 टीमों वाले इस T20 टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को वेन्यू चुना है।

महिला क्रिकेट का अहम केंद्र

डीवाई पाटिल स्टेडियम को महिला क्रिकेट के अहम केंद्रों में माना जाता है। इसी मैदान पर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला गया था, जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार सीनियर महिला आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। ये मैदान महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों का भी प्रमुख वेन्यू रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के दर्शक स्टैंड वाले हिस्से में बड़े स्तर पर मरम्मत का काम चल रहा है। इस काम को पूरा होने में करीब 6 से 8 महीने लग सकते हैं। मरम्मत के दौरान मैच कराना सुरक्षा और आने-जाने की व्यवस्था के लिहाज से संभव नहीं है।

सुविधाओं में बढ़ात

एक अधिकारी ने बताया कि स्टैंड वाले हिस्से में दर्शकों के लिए नए वॉशरूम बनाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में वॉशरूम सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर हैं, जबकि ऊपरी स्तरों पर इसकी सुविधा नहीं है। भविष्य में स्टेडियम में होने वाले बड़े आयोजनों को देखते हुए इन सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, मरम्मत का काम लगातार चलता रहेगा और इसके साथ बड़े क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन करना संभव नहीं होगा। स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों के आयोजन की भी मांग रहती है। उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद यहां जल्द ही फिर से मैच शुरू हो सकेंगे।

Navi Mumbai's DY Patil Stadium will not host matches for the 2027 Women's Champions Trophy.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने BBL में निजी निवेश को दी मंजूरी, मेलबर्न रेनेगेड्स से शुरू होगी बिक्री प्रक्रिया

2027 में रहेगा शेड्यूल टाइट

भारत में फरवरी 2027 का क्रिकेट कार्यक्रम भी काफी व्यस्त रहेगा। भारत को 21 जनवरी से 3 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी और सीनियर महिला इंटर-जोनल प्रतियोगिता जैसे घरेलू टूर्नामेंट भी होंगे।

महिला चैंपियंस ट्रॉफी पहले जून 2027 में आयोजित होनी थी, लेकिन आईसीसी बोर्ड ने इसे फरवरी 2027 में कराने का फैसला किया। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com