भारत बनाम पाकिस्तान  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में कल होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

IND A vs PAK A Live Streaming: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 22 नवंबर को भारत A और पाकिस्तान A की टीमें आमने-सामने होंगी। दोहा में होने वाले इस महामुकाबले की टाइमिंग,लाइव स्ट्रीमिंग आइए जानते है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • कल, रविवार, 22 नवंबर को दोहा में भारत A और पाकिस्तान A के बीच मैच खेला जाएगा।

  • भारत ने नेपाल को 306 रनों से और पाकिस्तान ने यूएई को 61 रनों से हराकर जीत के साथ आगाज किया है।

  • दोनों टीमों की दमदार फॉर्म को देखते हुए कल एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

Asia Cup Rising Stars 2026: एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में कल यानी रविवार, 22 नवंबर को इंडिया- A बनाम पाकिस्तान-A के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है।

जहां टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से रौंदा था, वहीं पाकिस्तान A ने यूएई के खिलाफ 61 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में कल दोहा के मैदान पर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

कब और कहां खेला जाएगा IND A vs PAK A मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-B का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट में दूसरा ग्रुप मैच होगा। यह मुकाबला कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला?

दोहा के लोकल समय के अनुसार, यह मैच दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। चूंकि कतर और भारत के समय में ढाई घंटे का अंतर है, इसलिए भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को दोपहर 3:30 बजे से लाइव देख सकेंगे। टॉस मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

भारत A और पाकिस्तान A के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। फैंस अपनी पसंद के अनुसार हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सेमीफाइनल और फाइनल में भी हो सकती है भिड़ंत

ग्रुप-B की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो शुरुआती जीत के बाद भारत और पाकिस्तान क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अब दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए अपने बचे हुए दो-दो मुकाबलों में से सिर्फ एक जीत की दरकार है।

भारत को पाकिस्तान के बाद यूएई से खेलना है, जबकि पाकिस्तान का अगला मुकाबला नेपाल से होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इनका सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है।

जानें कैसा है ग्रुप-A का हाल?

दूसरी ओर, ग्रुप-A में श्रीलंका (अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया) और बांग्लादेश (हांगकांग को 8 विकेट से हराया) ने जीत के साथ शुरुआत कर टॉप-2 में जगह बना ली है। अगर समीकरण यही रहते हैं, तो पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से और दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत श्रीलंका से हो सकती है।

ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल जीत लेते हैं, तो फैंस को खिताबी मुकाबले में एक बार फिर इन दोनों देशों के बीच महाजंग देखने को मिलेगी।

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

इंडिया A स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, अरशद खान।

पाकिस्तान A स्क्वाड: अब्दुल समद (कप्तान), शाहजैब खान, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान युसूफ।

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे