क्रिकेट

Women's Asia Cup में भारत की टीम पर पाकिस्तान की ये खिलाड़ियां पड़ीं भारी, हार गई टीम इंडिया

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

महिला एशिया कप (Women's Asia Cup, 2022) के ग्रुप स्टेज के मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज़ की। पाकिस्तान महिला टीम की निदा डार (Nida Dar) की धमाकेदार 56 रनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 6 खो कर 137 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट दिया। लेकिन, भारतीय महिला टीम 14 रनों से हार गई। टीम इंडिया 124 रन ही बना सकी।

पाकिस्तानी बोलिंग के सामने टिक नहीं पाई भारतीय बल्लेबाज़

जीत के लिए 138 रनों के लक्ष्य को चेज़ करने मैदान में उतरी भारतीय महिला टीम का टॉप आर्डर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। बेहतरीन फॉर्म में चल रही जेमिमा रॉड्रिग्ज (Jemima Rodrigues) 2 रन पर चलता कर दी गई। और, कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को भी 12 रन के उनके निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया गया।

https://twitter.com/ICC/status/1578335833463062528?t=Ts29iei5KsPgPO8yYdLsrA&s=19

Richa Ghosh का बल्ला बोला

जब भारतीय टीम लड़खड़ा रहीं थी, वैसे समय में 19 वर्षीय ऋचा घोष ने 3 छक्के ठोकी और मैच में नया रोमांच आ गया था। लेकिन, वे 13 गेंद पर 26 रन बनाकर रन आउट हो गई। इसके साथ ही भारत की दमदार वापसी की उम्मीद भी खत्म हो गई।

Nida Dar और Bismillah Maroof की पार्टनरशिप

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान उसके शुरुआती विकेट गिरने के बाद निदा डार ने 37 गेंदों का सामना करते हुए पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से बेहतरीन 56 रन बनाए। निदा डार ने बिस्मिल्लाह मारूफ के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार पार्टनरशिप निभाई। एक समय पाकिस्तान ने 33 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। लेकिन, इन दोनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 137 रन हो गया।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा