डेविड बेकहम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नाइटहुड की उपाधी मिलने के बाद डेविड बेकहम का बयान, कहा- गर्व महसूस कर रहा हूं

David Beckham: पूर्व इंग्लिश कप्तान डेविड बेकहम को खेल और समाजसेवा में योगदान के लिए विंडसर कैसल में नाइटहुड सम्मान मिला। बेकहम ने कहा, अपने देश के लिए यह सम्मान गर्व का क्षण है।

संजय सिंह बिष्ट

David Beckham Statement: इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम को खेल और समाजसेवा में असाधारण योगदान के लिए विंडसर कैसल में नाइटहुड से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद बेकहम ने कहा कि उन्हें अपने देश से गहरा प्यार है और यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है।

मेरे परिवार के लिए राजशाही जरूरी- डेविड बेकहम

पूर्व फुटबॉलर ने कहा, "मेरे परिवार के लिए राजशाही बेहद महत्वपूर्ण है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे दुनिया भर में यात्राएं करने का मौका मिला है। मैं जहां भी जाता हूं, लोग मुझसे सिर्फ हमारी राजशाही के बारे में बात करना चाहते हैं। यह मेरे लिए गर्व का पल होता है।" नाइटहुड की उपाधि एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो किसी व्यक्ति को उसके असाधारण कार्यों और समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दी जाती है। यह उपाधि यूनाइटेड किंगडम के सम्राट द्वारा दी जाती है। उपाधि के बाद पुरुष को 'सर' कहकर संबोधित किया जाता है।

डेविड बेकहम का नाम दुनिया के मशहूर, लोकप्रिय और सफलतम फुटबॉलर के रूप में लिया जाता है। लेकिन, खेल के अलावा भी बेकहम का कद बहुत बड़ा है। 2012 में लंदन को ओलंपिक की मेजबानी दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके बड़े कद का एक ये भी कारण है।

बेकहम 2005 से यूनिसेफ से जुड़े हुए हैं और दुनियाभर में सामाजिक कार्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। 2024 में, बेकहम किंग्स फाउंडेशन के राजदूत बन गए, और किंग चार्ल्स की शिक्षा और युवा कार्यक्रमों का समर्थन किया, जो युवाओं में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।

व्यापार जगत में भी बेकहम सफल हैं। वह अपने पूर्व साथी गैरी नेविल के साथ लीग टू क्लब सैलफोर्ड सिटी के सह-मालिक भी हैं, और मेजर लीग सॉकर टीम इंटर मियामी के सह-मालिक भी हैं। बेकहम के फुटबॉल करियर पर नजर डालें तो इंग्लैंड के लिए 50 साल के बेकहम ने 1996 से 2009 के बीच 115 मैचों में 17 गोल किए। प्रोफेशनल करियर में बेकहम मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, एसी मिलान और पेरिस सेंट-जर्मन के लिए खेले। कुल 523 मैचों में 97 गोल किए।

IANS इनपुट के साथ

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा