भारतीय क्रिकेट फैंस (सौजन्यः एक्स) 
क्रिकेट

क्रिकेट आइसलैंड ने शेयर की विक्ट्री परेड में शामिल भारतीय फैंस की तस्वीर, गजब का क्रेज देख हुए हैरान

टीम इंडिया के विक्ट्री परेड में भारतीय फैंस का जनसैलाब देखने मिला। जिसके चर्चे अब विदेशों में भी हो रहे हैं। इसी बीच क्रिकेट आइसलैंड का मजेदार ट्वीट वायरल हो रहा है। जहां उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया की वर्ल्ड कप पार्टी में उनके देश से 20 गुना ज्यादा पॉपुलेशन उमड़ा था।

मृणाल पाठक

मुंबई: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने जीतकर इस ट्रॉफी का 17 साल का सूखा खत्म कर दिया है। जिसके बाद टीम इंडिया का भारत में भव्य स्वागत हुआ। इतना ही नहीं मुंबई की सड़कों पर फैंस का सैलाब आ गया था। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। भारतीय फैंस के चर्चे न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने भी फैंस की भीड़ को देखकर खुद को रोक नहीं पाया और मजेदार ट्वीट किया।

दरअसल, भारत ने लंबे समय के बाद कोई आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। जिसकी वजह से पूरे भारत में इस जीत का जश्न अभी भी मनाया जा रहा है। चैंपियन टीम जब भारत लौटी तब फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। पहले दिल्ली में टीम का भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद मुंबई में फैंस का गजब क्रेज देखने मिला। जिसकी चर्चा विदेशों में भी हो रही है। आइसलैंड क्रिकेट ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई की सड़कों पर जितने फैंस हैं वह उनके पूरे पॉपुलेशन से 20 गुना ज्यादा है।

आइसलैंड क्रिकेट ने मुंबई की सड़कों पर मौजूद फैंस के सैलाब की तस्वीर शेयर की है। उसके कैप्शन में लिखा- यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप पार्टी की तस्वीरें हैं... आप देख सकते हैं कि हमारे देश की जनसंख्या से तकरीबन 20 गुणा लोग हैं।

आइसलैंड क्रिकेट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। भारतीय फैंस का यह क्रेज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम बारबाडोस में तूफान की वजह से फंसी हुई थी। जिसके बाद BCCI ने स्पेशल विमान के जरिए अपनी चैंपियन टीम को भारत बुलाया। जिसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों मे सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उसके बाद भारतीय खिलाड़ी मुंबई में ओपन बस परेड का हिस्सा बने। इस दौरान मुंबई की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ गई। फिर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा फैंस ने जमकर जश्न मनाया।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए