ICC वनडे विश्व कप सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

ICC आज जारी करेगा वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल, कितने बजे होगा टूर्नामेंट का ऐलान?

ICC ODI World Cup: ICC वनडे विश्व कप 2027 का आज शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अगले साल यानी 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें खेलेंगी।

राहुल उपाध्याय

ICC ODI World Cup Schedule 2027: वह दिन आज आ गया जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ICC आज वनडे विश्व कप के 14वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी करने जा रही है। यह टूर्नामेंट अगले साल यानी 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव हुआ है, ग्रुप स्टेज से पहले सुपर सीरीज राउंड होगा और सेमीफाइनल से पहले सुपर-7 होगा।

ICC आज केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर ऐलान करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन केप टाउन स्थित ज़ीट्ज़ समकालीन कला संग्रहालय अफ्रीका में किया जाएगा।

कैसे खेला जाएगा विश्व कप 2027?

वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें खेलेंगी, जिसमें से 11 टीमों की ग्रुप स्टेज में जगह पक्की है, मगर 1 टीम का फैसला सुपर सीरीज राउंड से होगा। वहीं पहले राउंड में रैंकिंग में सबसे नीचे की 3 टीमें 2-2 मैच खेलेगी। टॉप पर रहने वाली टीम राउंड-2 (ग्रुप स्टेज) की 12वीं टीम बन जाएगी, अन्य 2 का सफर खत्म हो जाएगा।

इस राउंड में 12 टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप में बांटा दिया जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीम और दोनों में अन्य टीमों में सर्वश्रेष्ठ टीम सुपर-7 में जाएगी। इस बार ग्रुप स्टेज से सीधा सेमीफाइनल में एंट्री नहीं मिलेगी, बल्कि ये नया राउंड शामिल किया गया है, जिसमें कुल 7 टीमें पहुंचेगी।

वहीं, सुपर-7 राउंड सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहले स्थान की टीम चौथे स्थान की टीम से, दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान की टीम से सेमीफाइनल खेलेगी।

टिकट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी

सबसे खास बात यह है कि, शेड्यूल जारी होने के साथ ही ICC वैश्विक टिकट बैलेट भी शुरू करेगा। इसके जरिए दुनिया भर के प्रशंसकों को विश्व कप के मैचों के टिकट हासिल करने का समान अवसर मिलेगा। ICC फ्री टिकट बैलेट प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 तक चलेगी।

कितने बजे होगा शेड्यूल का ऐलान?

भारतीय समयनुसार ICC वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान आज, 1 अक्टूबर, रात 8:30 बजे होगा। ICC वनडे विश्व कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव किया जाएगा, इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी की जाएगी।

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल

EXPLAINER: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, सरकार पर निशाना और आदिवासी सीटों का गणित; क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार