OTT New Releases: ‘डोंट बी शाय’, ‘हुंकार: द रोर’ समेत 6 फिल्मों ने OTT पर दी दस्तक, देखें पूरी लिस्ट
OTT Releases 25 September 2026: इस हफ्ते ओटीटी पर नया रोमांच देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर क्राइम थ्रिलर और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर 6 नई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं।
‘डोंट बी शाय’, ‘हुंकार: द रोर’ समेत 6 फिल्मों ने OTT पर दी दस्तक(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी फिल्म 'डोंट बी शाई' जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जियोहॉटस्टार पर कोर्टरूम क्राइम थ्रिलर सीरीज 'हुंकार: द रोअर' भी आ चुकी है, जिसमें अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, रघुबीर यादव और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
साउथ सिनेमा के प्रशंसकों के लिए जियोहॉटस्टार पर कन्नड़ क्राइम ड्रामा फिल्म 'मैंगो पच्चा' स्ट्रीम हुई है। विवेक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से संचित संजीव ने डेब्यू किया है। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
पारिवारिक और कॉमेडी के शौकीनों के लिए जी5 पर 'बकैती का दूसरा सीजन' दस्तक दे चुका है। राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा स्टारर इस सीरीज में कटारिया फैमिली के दोनों धड़ों के एक ही छत के नीचे आने के बाद आर्थिक समस्याओं का मजेदार ड्रामा देखने को मिलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
हॉलीवुड प्रेमियों के लिए नेटफ्लिक्स पर 2 बड़ी रिलीज आई हैं। पहली है साइकोलॉजिकल ट्रू-क्राइम ड्रामा फिल्म 'अनाबॉम्बर', जिसका डायरेक्शन यानुस मेट्ज़ ने किया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
दूसरी बड़ी रिलीज स्पैनिश पीरियड मिस्ट्री मिनीसीरीज 'द फाइनल प्रॉब्लम' है। अर्तुरो पेरेज़-रेवेर्ते के उपन्यास पर आधारित और फ़ेलिक्स विस्कारेट द्वारा निर्देशित इस 6-एपिसोड की सीरीज में 1959 के दौर में एक अलग-थलग पड़े आईलैंड के होटल में हुई संदिग्ध हत्या की गुत्थी सुलझाने का रोमांच दिखाया गया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)