जय शाह जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC अध्यक्ष जय शाह ने जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से मुलाकात की, BCCI ने भी रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को दी बधाई

Jay Shah: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा। जय शाह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बधाई दी। कमरान इकबाल और साहिल लोतरा की शतकीय साझेदारी निर्णायक रही।

उज्जवल सिन्हा

Jay Shah meets J&K players: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस ऐतिहासिक सफलता पर टीम के देश के हर वर्ग से बधाइयां मिल रही हैं। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने भी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शाह और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "रणजी ट्रॉफी में जम्मू और कश्मीर की ऐतिहासिक जीत इस क्षेत्र में क्रिकेट के लिए गर्व की बात रहेगी। अपनी यादगार जीत के बाद, खिलाड़ियों ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिलने और उनके साथ यह खास पल साझा करने की दिली इच्छा जताई थी। खिलाड़ियों ने बीसीसीआई सचिव के तौर पर जय शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए किए गए कार्यों को भी सराहा।"

बीसीसीआई ने पूरी जम्मू-कश्मीर टीम और क्रिकेट जगत को भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक शानदार अध्याय लिखने के लिए बधाई दी। साथ ही जीतने वाली टीम से मिलने के लिए शाह को धन्यवाद दिया। जम्मू-कश्मीर ने बहुत सीमित संसाधनों में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर यह भी साबित किया कि अगर आप में जोश और इच्छा शक्ति है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। यहीं उदाहरण जम्मू-कश्मीर के साथ देखने को मिला।

कर्नाटक के खिलाफ बढ़त हासिल करते हुए बना चैंपियन

जम्मू और कश्मीर ने आठ बार के चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त के आधार पर रणजी ट्रॉफी 2025–26 का खिताब जीतकर हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 584 रन बनाने के बाद, जम्मू और कश्मीर ने कर्नाटक को 293 रन पर आउट करके 291 रन की अहम बढ़त ले ली।

जम्मू-कश्मीर ने ओपनर कमरान इकबाल के नाबाद 160 रन और साहिल लोतरा ​​के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से अपनी दूसरी पारी 342/4 पर घोषित करके अपना दबदबा दिखाया। मैच ड्रॉ रहा और पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता