जय शाह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जय शाह का बयान आया सामने, बोले- देश को आतंकवाद से...

भारत-पाक तनाव के बीच आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने इस दौरान भारत के सैनिकों की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद पर भी बात की है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: सीजफायर समझोते के बाद भारत -पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनाव का माहौल शुरु हो चुके है।  इससे पहले शनिवार 10 मई को शाम पांच बजे दोनों देशों की तरफ से सीजफायर समझौते की बात सामने आई।  जिसके बाद दोनों देशों के बीच कोई भी सैन्य कार्यवाही नहीं होने की बात कही गई थी। लेकिन इसके ठीक 5 घंटे बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इससे पहले तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था।

यदि पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर का बार-बार उल्लंघन किया जाता है तो ऐसे में बीसीसीआई आगे की रणनीति क्या बनाएगा। इसके बारे में फैंस को इंतजार है। इसी बीच आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद पर भी बात की है।

मजबूत भारत के लिए एकजुट हों- जय शाह

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा है कि "हमारे सशस्त्र बल हमारा गौरव हैं। हमारी मातृभूमि और लोगों की रक्षा में उनकी वीरता और प्रतिबद्धता को व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं...हम सशस्त्र बलों में हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं, जो हमारे देश को आतंकवाद से बचा रहे हैं। आइए अपने नायकों का सम्मान करने और एक मजबूत भारत बनाने के लिए एकजुट हों...जय हिंद।"

पिछले महीने की 22 तारीख को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने भारत के 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें खत्म कर दिया। भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के उपर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनकी हर कोशिश को नाकामयाब कर दिया था।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब