स्पोर्ट्स डेस्क: देश-दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अंधविश्वास पर विश्वास रखते हैं। कई बार तो इसे खेल में भी देखने मिलता है। क्रिकेट में खासकर बल्लेबाजों या गेंदाबजों को इस पर विश्वास करते देखा जाता है। कुछ ऐसा ही मेलबर्न टेस्ट में भी देखने मिला है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जो किया उसे देखकर साफ पता चलता है कि वह यकीनन अंधविश्वास में विश्वास रखते हैं, जिसकी वजह से उनके और यशस्वी जायसवाल के बीच बातचीत होते हुए भी देखने मिला।
दरअसल, मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट का पांचवें दिन का खेल जारी है, जहां भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश है। इस तलाश में ही स्टार्क ने कुछ ऐसा किया जिसे आम भाषा में अंधविश्वास कहा जाता है। उन्होंने विकेट की गिल्लियों की जगह बदल दी। हालांकि बाद में जायसवाल ने वासप से गिल्लियों को अपनी-अपनी जगह रख दिया।
जिसके बाद स्टार्क को जायसवाल से बात करते हुए देखा गया। जहां स्टार्क ने यशस्वी से पुछा कि क्या तुम अंधविश्वास पर विश्वास रखते हो, जिसके जवाब में जायसवाल ने कहा कि वह खुद पर विश्वास करते हैं, इसी वजह से आज वह यहां हैं। उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर स्टार्क द्वारा गिल्लियों के बदलने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले स्टार्क ने गिल्लियों का फेरबदल किया, उसके बाद यशस्वी ने वापस से उन्हें उसी जगह रख दिया, जहां वह पहले थी। ये वीडियो फैंस द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 340 रन का टारगेट रखा है। हालांकि भारत की शुरूआत काफी खराब हुई है, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इन बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हो रही है।