भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट का तीसरा दिन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बेईमानी पर उतरे अंग्रेज! आखिरी ओवर में जमकर काटा बवाल, फिर भड़क उठी टीम इंडिया

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कुल मिलाकर इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली ने जसप्रीत बुमराह के अंतिम ओवर में जमकर बहाने बनाए, जिससे कि एक ओवर कम हो सके।

संजय सिंह बिष्ट

ENG vs IND, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक के बाद 387 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल के शतक के बावजूद इंग्लैंड के बराबर 387 रन बनाए।

इसी बीच तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी, तो हाईबोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अंतिम ओवर में इंग्लिश खिलाड़ियों को समय की बर्बादी करते देखा गया। इसके पीछे की वजह टीम इंडिया के द्वारा अगले ओवर न कराए जाने को लेकर थी। ताकी उनको अगला ओवर न खेलना पड़े।

जानबूझकर की समय की बर्बादी

तीसरे दिन की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करने के लिए उतरे। इस दौरान टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी का जिम्मा स्टार जसप्रीत बुमराह ने उठाया। ऐसे में बुमराह की गेंद पर जैक क्रॉली ने स्ट्राइक नहीं ली। वह बल्लेबाजी करने की पोजीशन में नहीं दिखे। ऐसे में टीम इंडिया के समय की बर्बादी हुई।

क्रॉली ने किया चोट लगने का दिखावा

इसके बाद जैसे-तैसे खेल शुरु हुआ और जैक क्रॉली ने बुमराह के ओवर की दो ही गेंदे खेली। इस दौरान पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। वहीं, दूसरी गेंद पर दो रन लिए। इसके बाद क्रॉली ने कुछ ज्यादा ही दिखावा करते हुए मैदान के बाहर की तरफ चले गए। ऐसे में बुमराह बिल्कुल भी खुश नहीं थे। जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्रॉली को कुछ कहा। फिर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक ही स्थान पर जमा हो गए।

फिर बुमराह जैक क्रॉली को अंतिम ओवर की तीसरे और चौथी गेंद करते हैं। चौथी गेंद पर फिर क्रॉली आगे की तरफ चलने लगते हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी उनकी इस हरकत को यहां पर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके बाद बुमराह की पांचवीं गेंद क्रॉली के गलव्स पर जाकर लग जाती है। इसके बाद वो परेशानी में नजर आते हैं। फिर फिजियो उनकी जांच करने के लिए मैदान पर आते हैं।

जैक क्रॉली की इस हरकत पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं। इसी बीच खिलाड़ी मैदान पर ताली बजाने लगते हैं, जिसके माहौल गर्म हो जाता है। ऐसे में शुभमन गिल क्रॉली के पास जाकर उन्हें कुछ कहते हुए नजर आते हैं। इसके जवाब में क्रॉली ने भी गिल को कुछ कहा। फिर बेन डकेट बीच में आए जिसका जवाब पूरी टीम इंडिया ने दिया। ऐसे में लॉर्ड्स का माहौल पूरी तरह से खराब हो जाता है।

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ

कैश कहां से आया? जवाब नहीं दे पाए जस्टिस यशवंत वर्मा, जांच कमेटी की रिपोर्ट लेकसभा में पेश