- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England Live Score 3rd Test Day 3 Ind Vs Eng Live Cricket Score Lords Match In Hindi
IND vs ENG 3rd Test Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड बराबरी पर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया। दोनों टीमें तीसरे दिन तक बराबरी पर रही। अब खेल का फैसला दो दिनों में होना है। ऐसे में मुकाबला और रोमांचक हो गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

India vs England Highlights, 3rd Test Day 3: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां भारत की पहली पारी 387 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड ने इससे पहले अपनी पहली पारी में 387 रन बनाये थे। शुरुआती पारी के बाद दोनों टीमों का स्कोर एक समान है। भारत के लिए लोकेश राहुल ने 100 जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रविंद्र जडेजा ने 72 की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे।उन्होंने 84 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 रन बनाए है। जैक क्रॉली 2 रन बनाकर नाबाद है। वहीं बेन डकेट बिना कोई गेंद खेले नाबाद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
12 Jul 2025 11:10 PM (IST)
12 Jul 2025 11:10 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
पहली पारी के बाद मुकाबला अब भी बराबरी पर है और आने वाले दो दिन इस टेस्ट मैच की दिशा तय करेंगे। ऐसे में चौथे दिन का खेल और भी दिलचस्प होने वाला है, तो चलिए, अब आपसे मिलते हैं चौथे दिन के आग़ाज़ पर। दिन का आख़िरी ओवर बेहद अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहा। लेकिन जैसे ही खेल खत्म हुआ, तमाम खिलाड़ी मुस्कुराते हुए, हंसी-ठिठोली करते हुए मैदान से बाहर लौटते दिखे। ज़ैक क्रॉली की एक छोटी सी योजना कामयाब रही। वह सिर्फ़ एक ओवर खेलना चाहते थे, और उन्होंने वही किया।
गेंद को लीव करने के बाद वे पिच के आधे रास्ते तक निकल चुके थे, मानो खुद को खेल के भीतर बरक़रार रखने का जश्न हो। फिर रुककर उन्होंने अपने साथी, बेन डकेट का इंतज़ार किया। डकेट भी मुस्कुरा रहे थे, जैसे समझ रहे हों कि यह क्रॉली की एक निजी जीत है। तो इसी खुशनुमा पल के साथ दीजिए हमें इजाज़त। मिलते हैं चौथे दिन के खेल में, जहां असली कहानी आगे बढ़ेगी।
12 Jul 2025 11:06 PM (IST)
12 Jul 2025 11:06 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल खत्म
तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दोनों टीमें बराबरी पर है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी के पहले ओवर में 2 रन बनाए हैं। जैक क्रॉली ने नाबाद 2 रन बनाए हैं। वहीं बेन डकेट बिना कोई गेंद खेले दूसरे छोर पर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमराह ने दिन का एकमात्र ओवर फेंका।
12 Jul 2025 10:59 PM (IST)
12 Jul 2025 10:59 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड के टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी
इंग्लैंड की टीम कुछ मिनटों के लिए बल्लेबाजी पर उतरी है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी का आगाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरा कोशिश करेंगे कि आज एक ओवर का ही खेल हो।
12 Jul 2025 10:51 PM (IST)
12 Jul 2025 10:51 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: पहली पारी में भारत ने बनाए 387 रन
भारत ने पहली पारी में 387 रन बनाए। जिसमें केएल राहुल ने शतक जड़ा। केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 74, रविंद्र जडेजा ने 72, करुण नायर ने 40, नीतीश रेड्डी ने 30 और वाशिंगटन सुंदर ने 23 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 3, आर्चर ने 2, स्टोक्स ने 2 विकेट चटकाए।
12 Jul 2025 10:49 PM (IST)
12 Jul 2025 10:49 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: 387 रन भारतीय टीम सिमटी
भारतीय टीम 387 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए है। इंग्लैंड ने शानदार कमबैक करते हुए 387 रनों पर भारत को रोक दिया और एक रन का भी बढ़त नहीं लेने दिया।
12 Jul 2025 10:42 PM (IST)
12 Jul 2025 10:42 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: बुमराह लौटे पवेलियन
387 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ने इंग्लैंड के साथ स्कोर बराबर कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। वहीं भारत ने भी अब 387 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि भारत कितने रनों का लीड ले पाता है।
12 Jul 2025 10:27 PM (IST)
12 Jul 2025 10:27 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: आकाश दीप हुए आउट
भारत को 8वां झटका आकाश दीप के रूप में लगा। आकाश दीप 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच हैरी ब्रूक ने पकड़ा। हैरी ब्रूक ने स्लिप में शानदार कैच पकड़ते हुए आकाश दीप को चलता किया। भारतीय टीम अभी 385 रन बना चुकी है। वो इंग्लैंड से 2 रन पीछे हैं।
12 Jul 2025 10:17 PM (IST)
12 Jul 2025 10:17 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: जडेजा हुए आउट
भारत को 7वां झटका जडेजा के रूप में लगा। जडेजा ने 72 रनों की पारी खेली। क्रिस वोक्स ने जडेजा को पवेलियन भेजा। भारत अभी इंग्लैंड से 11 रन पीछे है। भारत ने 376 रन बनाए हैं।
12 Jul 2025 09:01 PM (IST)
12 Jul 2025 09:01 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: रविंद्र जडेजा का पचासा
रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 87 गेंदों पर अपना 5 चौके के सहारे अपना अर्धशतक बनाया। यह जडेजा का लगातार तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपने अर्धशतक का जश्न तलवारबाजी से मनाया।
12 Jul 2025 08:48 PM (IST)
12 Jul 2025 08:48 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: स्टोक्स ने रेड्डी को चलता किया
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने नीतीश रेड्डी को आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई है। भारतीय टीम को छठा झटका 326 के स्कोर पर लगा। भारत अभी भी 61 रनों से पीछे है। रेड्डी 30 रन बनाकर आउट हुए हैं। वाशिंगटन सुंदर रेड्डी की जगह बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
12 Jul 2025 08:23 PM (IST)
12 Jul 2025 08:23 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: दूसरे सेशन का खेल खत्म
दूसरे सेशन के बाद भारतीय टीम 316 रनों तक पहुंच गई है। जडेजा और रेड्डी के बीज छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई है। भारत अभी भी इंग्लैंड से 71 रनों से पीछे हैं। उम्मीद है इस सेशन में भारत के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे और लीड लेने में कामयाब रहेंगे। भारतीय टीम ने अभी तक 5 विकेट गंवाए हैं।
12 Jul 2025 07:39 PM (IST)
12 Jul 2025 07:39 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: भारत का स्कोर 300 के पार
भारतीय टीम 300 के पार पहुंच गई है। छठे विकेट के लिए रविंद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी ने लगभग 50 रनों की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम को यहां से लगभग 150 रन बनाने होंगे। तभी भारतीय टीम इस मुकाबले में आगे नजर आएगी।
12 Jul 2025 06:31 PM (IST)
12 Jul 2025 06:31 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: केएल राहुल शतक के बाद आउट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। शानदार शतक लगाने वाले केएल राहुल 100 रन पर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के साथ भारत का स्कोर 254/5 हो गया है। फिलहाल क्रीज पर नए बल्लेबाज मौजूद हैं और टीम संभलने की कोशिश में है।
12 Jul 2025 05:41 PM (IST)
12 Jul 2025 05:41 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड में ऋषभ पंत के पिछले आठ पारियों के टेस्ट स्कोर
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में अपनी 22 पारियों में आठ बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। यह किसी भी नामित विकेटकीपर द्वारा इंग्लैंड में बनाया गया संयुक्त रूप से सबसे अधिक 50+ स्कोर है। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी की है, जिन्होंने इंग्लैंड में 23 पारियों में आठ बार 50+ स्कोर बनाए थे।
- 50
- 146
- 57
- 134
- 118
- 25
- 65
- 74
12 Jul 2025 05:34 PM (IST)
12 Jul 2025 05:34 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: पहले सेशन में भारत ने बनाए 103 रन
तीसरे दिन के पहले सेशन में 22.3 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान भारतीय टीम ने 103 रन बनाए। अभी भारतीय टीम 139 रनों से पीछे है। भारतीय टीम ने 248 रन बनाए हैं। चौथे विकेट के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई है। दोनों ने मिलकर भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है।
12 Jul 2025 05:31 PM (IST)
12 Jul 2025 05:31 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: रन आउट हुए ऋषभ पंत
ऋषभ पंत के रूप में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। ऋषभ पंत अपने ही कॉल पर आउट हो गए। उन्होंने 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। इस विकेट के साथ पहले सेशन का भी अंत हुआ।
12 Jul 2025 05:12 PM (IST)
12 Jul 2025 05:12 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड में चार पारियों में राहुल-पंत ने तीन बार की शतकीय साझेदारी
राहुल और पंत ने अब इंग्लैंड में सिर्फ चार पारियों में तीन शतकीय साझेदारियां कर ली हैं। जो भारत के लिए किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा है। उन्होंने द ओवर में, लीड्स में और लॉर्ड्स में ऐसा किया है।
- 204 द ओवल 2018
- 195 लीड्स 2025
- 116* लॉर्ड्स 2025
12 Jul 2025 05:10 PM (IST)
12 Jul 2025 05:10 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज
- 35 ऋषभ पंत
- 34 विव रिचर्ड्स
- 30 टिम साउदी
- 27 यशस्वी जयसवाल
- 26 शुभमन गिल
12 Jul 2025 05:09 PM (IST)
12 Jul 2025 05:09 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: ऋषभ पंत का अर्धशतक
ऋषभ पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। चोट के बाद भी पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंत ने 86 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के लगाए।
12 Jul 2025 03:32 PM (IST)
12 Jul 2025 03:32 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऋषभ पंत और केएल राहुल को आज शानदार खेल दिखाना होगा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाना होगा। आज का ही दिन तय करेगा कि इस मैच में आगे कौन है।
12 Jul 2025 03:23 PM (IST)
12 Jul 2025 03:23 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर करनी होगी बल्लेबाजी
भारत के बल्लेबाजों को आज संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। आज केएल राहुल और ऋषभ पंत से टीम को बहुत उम्मीदें होगी। वहीं उसके बाद टीम नीतीश रेड्डी और रविंद्र जडेजा से भी योगदान की उम्मीद करेगी। इसके बाद टीम में ज्यादा बल्लेबाज भी नहीं हैं।
12 Jul 2025 03:21 PM (IST)
12 Jul 2025 03:21 PM (IST)IND vs ENG 3rd Test, Day 3 Live: जल्द होगा तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल दोपहर 3.30 से शुरू होगा। पहले दो दिन में मुकाबला बराबरी पर रहा है। भारतीय टीम अभी 242 रनों से पीछे हैं। वहीं इंग्लैंड को बढ़त बनाने के लिए 7 विकेट और लेने हैं। आज का खेल मजेदार होगा। आज जो टीम अच्छा करेगी और इस मुकाबले में आगे हो जाएगी।
India vs england live score 3rd test day 3 ind vs eng live cricket score lords match in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMऐसा होगा आज के दिन जन्मे बच्चों का भविष्य: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
May 14, 2026 | 05:00 AMPM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMक्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














