मिचेल सेंटनर और एडन मार्करम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SA vs NZ: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा

NZ vs SA Head to Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। हालांकि आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम के खिलाफ अफ्रीका का रिकॉर्ड कमजोर रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

SA vs NZ T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ग्रुप स्टेज में भी इनका सामना हुआ था, जहां साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। अब नॉकआउट मुकाबले में दोनों के बीच नई जंग देखने को मिलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका का दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं। खास बात यह है कि इन पांचों मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। यह आंकड़ा बताता है कि वर्ल्ड कप के मंच पर अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है। मौजूदा टूर्नामेंट में भी साउथ अफ्रीका शानदार लय में है और लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंची है।

टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर कुल टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं। इनमें साउथ अफ्रीका ने 12 बार जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 7 मैचों में सफलता मिली है। आंकड़ों के आधार पर अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतर रहा है, लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पिछला रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखता।

भारत में खेलने का अनुभव न्यूजीलैंड के पास

न्यूजीलैंड टीम इस साल की शुरुआत से भारत में क्रिकेट खेल रही है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। ऐसे में भारतीय परिस्थितियों का अनुभव उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टीम सेमीफाइनल में इस अनुभव का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड का दबदबा

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड मजबूत है, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में तीन नॉकआउट मैच खेले गए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। पहला नॉकआउट मुकाबला 2011 वनडे वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हुआ था, जहां न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 49 रन से हराया। इसके बाद 2015 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑकलैंड में कीवी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच चार विकेट से जीता। तीसरी बार दोनों टीमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट में भिड़ीं, जहां न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीत दर्ज की।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज