हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

Harmanpreet Kaur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर इतिहास रच दिया।

संजय सिंह बिष्ट

IND W vs AUS W: सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 19 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबाव भरे मुकाबले में जीत अपने नाम की।

हांलाकि इस मुकाबले को टीम इंडिया हार गई, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में टॉस के लिए उतरी तो तब उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब भारतीय कप्तान महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली प्लेयर बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम दर्ज था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत के नाम 356 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हो गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। तब से अब तक वह 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले से ही उनके नाम है, जिसे उन्होंने अब और मजबूत कर दिया है।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश का नाम इंटरनेशनल मैच की संख्या
हरमनप्रीत कौर भारत 356
सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 355
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 349
मिताली राज भारत 333
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 305

यह मेरे लिए गर्व का पल है

इस खास उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी और लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी।

मुकाबले की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच अमूल मजूमदार ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम