पाकिस्तानी कप्तान के साथ हरमनप्रीत कौर (Image- Social Media) 
क्रिकेट

भारत-पाक मैच में जारी रहेगी 'नो हैंडशेक पॉलिसी'! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

India vs Pakistan Women T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाक महामुकाबला है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगी।

अर्पित शुक्ला

India vs Pakistan Women Handshake Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच इंग्लैंड में महामुकाबला है। इस मैच से पहले सबके मन में एक सवाल है कि क्या भारतीय खिलाड़ी इस मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाएंगे। इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। हैंडशेक विवाद को लेकर ताजा अपडेट है कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगी।

हालांकि आखिरी समय में क्या होगा। यह तो टॉस के वक्त ही पता चलेगा लेकिन अब तक जो बातें सामने आ रही हैं कि उसमें यही है कि पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रहेगी।

हैंडशेक को लेकर हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा था?

बता दें कि इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि मुझे लगता है कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और केवल क्रिकेट के बारे में ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा हम किसी और चीज पर बात नहीं करते। हरमनप्रीत कौर ने साफ कहा कि मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं। शुरू से ही क्रिकेट हमारा सपना रहा है और हम केवल उसी के बारे में बात करते हैं। मालूम हो कि पिछले साल पुरुषों के एशिया कप के बाद से ही पुरुष और महिला दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया है। पिछले साल भारत-पाक युद्ध के बाद एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की टीम ने जो तरीका अपनाया था, वही सिलसिला महिला विश्व कप, U19 विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और मेन्स T20 विश्व कप में भी जारी था।

टूर्नामेंट में दोनों टीमों का स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

पाकिस्तानी टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इरम जावेद, गुल फिरोजा, एमान फातिमा, आलिया रियाज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, नतालिया परवेज, तूबा हसन, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब।

Messi Event Case में SIT की कार्रवाई, कोच्चि में रिपोर्टर टीवी के ऑफिस पहुंची पुलिस, तलाशी से मचा हड़कंप

एक नहीं दो निमंत्रण भेजे गए थे, BRICS के लिए बांग्लादेश को निमंत्रण भेजने पर MEA का बयान

UPI MDR Rule: 3,000 के पेमेंट पर 12 चार्ज, लेकिन किसे देना होगा? NPC ने दिए सभी सवालों के जवाब, पढ़ें पूरी खबर

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई