हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20I में हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बतौर कप्तान ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे टी20 जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम की।

उज्जवल सिन्हा

Harmanpreet Kaur Creates History: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक इतिहास रच दिया है। वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली कप्तान बन गई है।

हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हरमनप्रीत ने साल 2012 में पहली बार टी20 फॉर्मेट की कमान संभाली थी। तब से लेकर अब तक कौर ने कप्तान के तौर पर 130 टी20 मैच खेले, जिसमें 77 जीते। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेग लैनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने 100 मुकाबलों में 76 जीत दर्ज की थीं। वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर हीथर नाइट 96 मुकाबलों में 72 जीत दर्ज कर चुकी हैं।

महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत

  • 77 - हरमनप्रीत कौर (130 मैच)*
  • 76 - मेग लैनिंग (100 मैच)
  • 72 - हीथर नाइट (96 मैच)
  • 68 - चार्लोट एडवर्ड्स (93 मैच)

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली कप्तान भी बनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में श्रीलंका के विरुद्ध शुक्रवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ हरमनप्रीत ने इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर किसी एक महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 में से 16 मैच जीते हैं। एक कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर ने इस फॉर्मेट में 118 पारियां खेली हैं, जिसमें 31.47 की औसत के साथ 2,770 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 12 अर्धशतक निकले।

WT20I में एक टीम के खिलाफ कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा जीत

  • 16 - हरमनप्रीत कौर बनाम SL-W (20 मैच)*
  • 14 - चार्लोट एडवर्ड्स बनाम AUS-W (24 मैच)
  • 14 - हरमनप्रीत कौर बनाम BAN-W (17 मैच)
  • 14 - हीथर नाइट बनाम NZ-W (15 मैच)

तीसरे मुकाबले का हाल

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाए। इस पारी में इमेशा दुलानी ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा ने 25 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने 4 विकेट निकाले, जबकि दीप्ति शर्मा के हाथ 3 विकेट लगे।

इसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 79 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 21 रन जुटाए। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट कविशा दिलहारी के नाम रहे।

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग