हारिस राउफ (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में हारिस रऊफ का ऐतिहासिक कारनामा, ODI में 22 साल बाद किया ये करिश्मा

हारिस राउफ ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का कारनामा दोहराया है। हारिस राउफ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया जाकर उसे ही करारी शिकस्त दे दी। पाक टीम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 22 साल बाद उसके घर पर मात दी है। पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत हासिल कर वनडे सीरीज को 2-1 से कब्जे में कर लिया है। इस सीरीज में पाक के दिग्गज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बड़ा कारनामा किया है।

दरअसल, 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए एडिलेड ओवल में दूसरा वनडे मैच 9 विकेट से जीता और पर्थ में तीसरा मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। इस मैच में हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की। इस सीरीज में उन्होंने 10 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। यह अवॉर्ड जीतने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है।

हारिस राउफ ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का कारनामा दोहराया है। हारिस राउफ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले शोएब अख्तर के बाद दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बने हैं। इससे पहले शोएब अख्तर ने साल 2002 में इतिहास रचा था।

हारिस रऊफ ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के साथ ही पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का बड़ा कारनामा दोहरा दिया। दरअसल, हारिस रऊफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज में शोएब अख्तर के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले शोएब अख्तर ने साल 2002 में ये कारनामा किया था।

पिछले 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले गेंदबाज

2002 - शोएब अख्तर 2024 - हारिस रऊफ* 2019- एमएस धोनी 2018- डेविड मिलर 2018- जो रूट 2016- रोहित शर्मा

जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम संभलती हुई नजर आ रही है। रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने कंगारुओं को हराकर इतिहास रच दिया है। पाक टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सीरीज जीती है। इससे पहले उसने 2002 में यह कारनामा किया था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान