हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हार्दिक ने खुल्लम-खुला किया प्यार का इजहार, नताशा के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं पांड्या

Hardik Pandya Relationship Status: हार्दिक पंड्या ने मॉडल माहिका शर्मा संग अपने नए रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया। रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya Girlfriend Photo: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रिश्ते की पुष्टि कर दी है। 10 अक्टूबर 2025 को हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माहिका के साथ समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश और सुकून भरे मूड में दिखे।

हार्दिक ने माहिका के कंधे पर हाथ रखा हुआ था और उन्होंने उसे टैग भी किया, जिससे साफ हो गया कि दोनों अब अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने करवा चौथ के दिन अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

रोमांटिक फोटो के साथ कहा दिल की बात

हार्दिक ने अपनी और माहिका की दो फोटो शेयर की। एक ब्लैक एंड व्हाइट फोट में माहिका ने ब्लैक लेदर ड्रेस में थी। वहीं हार्दिक कैजुअल लुक में दिखें। इस फोटो के साथ हार्दिक ने एक नीली नज़र वाले इमोजी (evil-eye) का इस्तेमाल किया, जो आमतौर पर बुरी नज़र से बचाने के लिए किया जाता है। फैंस ने इन तस्वीरों को खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की जा रही है। इससे पहले लोग इन दोनों के रिलेशन को लेकर अंदाजा लगा रहे थे, लेकिन अब हार्दिक ने खुद इसे कंफर्म कर दिया है।

कौन हैं माहिका शर्मा? (Who Is Hardik Pandya GF Mahieka Sharma)

माहिका शर्मा एक जानी-मानी मॉडल हैं और हार्दिक पांड्या से 7 साल छोटी हैं। उन्होंने ELLE और Grazia जैसी मशहूर फैशन मैगजीन्स के कवर पर जगह बनाई है। उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिल चुका है। माहिका कई बड़े ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो के लिए काम कर चुकी हैं। उन्हें मशहूर डिज़ाइनर जैसे तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे के आउटफिट्स में भी कई बार देखा गया है।

पिछले कुछ महीनों से फैंस को दोनों के रिलेशन का शक था, क्योंकि माहिका हार्दिक की जैसी ड्रेस पहने दिखती थीं और उन्होंने अपनी उंगली पर हार्दिक के जर्सी नंबर ‘33’ वाला रिंग भी पहना था। अब जब हार्दिक ने खुद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की पुष्टि कर दी है, तो फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड