-विनय कुमार
रविवार, 23 अक्टूबर को भारत ने T20 World Cup, 2022 के अपने पहले मैच में अपने सबसे बड़े दुश्मन देश पाकिस्तान को फ़ोटो फिनिश मुकाबले में हरा दिया। इस कांटे की टक्कर वाले मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 53 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ शतकीय पारी निभाने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। उनके बल्ले से 37 गेंदों में 40 रन निकले, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के भी शामिल रहे। इस मैच में हार्दिक पांड्या के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया। ऐसा कीर्तिमान बनवाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज बने।
गौरतलब है कि, पाकिस्तान के खिलाफ़ (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022, Melbourne) खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से 3 विकेट भी चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket में 1000 से ज्यादा रन बनाने और 50 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले ऑल राउंडर खिलाड़ी बन गए। ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले वे भारत के पहले ऑल राउंडर हैं।
आपको याद दिला दें कि, यह भारत और पाकिस्तान का इस ताज़ा वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट का पहला मैच था। और, आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाज़ी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। रन चेज़ करते हुए भारत ने 160 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद में हासिल कर लिया और पाकिस्तान से World Cup, 2021 का बदला ले लिया। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India T20 World Cup, 2022) एंड कंपनी ने जबरदस्त जीत हासिल की।