हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

हार्दिक-नताशा एक बार फिर आएंगे साथ! ये रह सकती है बड़ी वजह

हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान कर दिया था कि वह दोनों अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन नताशा ने अपने बेटे अगस्तय के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिस पर हार्दिक ने कमेंट किया है। जिसके बाद से ही उनके दोबारा साथ आने की खबर फैल रही है और फैंस को लग रहा है कि उनका बेटा उनके करीब आने की वजह बन सकता है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी सुर्खिोयों में रहने लगे हैं। फिर चाहे वह खबर क्रिकेट से जुड़ी हो या फिर उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो। ऐसे में एक बार फिर हार्दिक और उनकी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक को लेकर चर्चाएं होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि वह दोनों एक बार फिर करीब आ सकते हैं। उनके करीब आने की वजह उनका बेटा अगस्त्य हो सकता है।

दरअसल, हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान कर दिया था कि वह दोनों अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। जिसके बाद नताशा अपने बेटे अगस्तय को लेकर सर्बिया चली गई हैं। जिसके बाद अब नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पर हार्दिक ने भी कमेंट किया है और उनके इसी एक्शन से एक बार फिर फैंस की उम्मीदों को हवा मिल गई है।

हार्दिक पांड्या के आज भी कुछ ऐसे फैंस हैं, जो चाहते हैं कि वह और नताशा के साथ दोबारा एक हो जाएं। हालांकि अब इसकी उम्मीद काफी कम है। लेकिन हार्दिक ने नताशा के फोटो पर कमेंट किया है, उससे फैंस की उम्मीद बढ़ गई है। क्योंकि उन्होंने एक नहीं दो कमेंट किया है। पहले कमेंट में उन्होंने इमोजी बनाई, जबकि दूसरे में हार्दिक ने दिल वाला इमोजी शेयर की है।

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने कुछ ही दिन पहले एक दूसरे से अगल होने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने यह भी बताया था कि वे दोनों बेटे अगस्त के लिए साथ मिलकर पैरेंटिंग करेंगे और उसकी हर खुशी का ध्यान रखेंगे। ऐसे में यह भी मना जा रहा है कि उनका बेटा उनके करीब आने की वजह बन सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा