हार्दिक पांड्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

इंजरी के बाद हार्दिक पांड्या ने खेली तूफानी पारी, बल्ले से मचाया हड़कंप, टीम को दिलाई यादगार जीत

Hardik Pandya: इंजरी से वापसी करते ही हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी कर बड़ौदा को पंजाब पर जीत दिलाई, हालांकि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन औसत रहा।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya Explosive Batting after Injury: लगभग दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद हार्दिक पांड्या ने मैदान पर लौटते ही साबित कर दिया कि वह क्यों टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़ौदा को यादगार जीत दिला दी। नंबर चार पर उतरकर उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और टीम को मुश्किल लक्ष्य को हासिल करने में अहम योगदान दिया।

223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा और धुआंधार शुरुआत

पंजाब द्वारा दिए गए 223 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने बड़ौदा ने बेहतरीन शुरुआत की। ओपनरों विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत ने बिना किसी दबाव के तेज रन बनाए और पहले ही पाँच ओवरों में स्कोर को 60 के पार पहुंचा दिया। शाश्वत ने 31 गेंदों पर 43 रन ठोके, वहीं विष्णु भी 21 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौटे। दोनों के आउट होने के बाद लगा कि रन गति पर असर पड़ सकता है, लेकिन तभी हार्दिक और शिवालिक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए पारी को आगे बढ़ाया। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने शानदार शतकीय साझेदारी की और पंजाब के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

हार्दिक की 77 रनों की आग उगलती पारी

शिवालिक शर्मा 31 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर हार्दिक पांड्या बिल्कुल अलग ही अंदाज में खेल रहे थे। उन्होंने 42 गेंदों की अपनी पारी में 77 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के निकले।

हार्दिक ने शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट की, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। अंतिम ओवरों में उनकी पारी ने बड़ौदा को मैच अपने पक्ष में करने का पूरा मौका दिया। नतीजा यह रहा कि टीम ने 5 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।

गेंदबाजी में फ्लॉप रहे हार्दिक

जहां हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी रही, वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने अपने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर पाए। उनका इकोनॉमी रेट 13 का रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए चिंताजनक है। पंजाब की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर तेज अर्धशतक लगाया, जबकि अनमोलप्रीत सिंह ने 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अंत में नमन धीर ने 28 गेंदों पर 39 रन जोड़कर टीम को 222 तक पहुंचाया।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO