नाथन लियोन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन की चोट और उम्र को लेकर जॉर्ज बेली ने संकेत दिए कि उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर अब ज्यादा लंबा नहीं रह सकता।

उज्जवल सिन्हा

Nathan Lyon's Hamstring Injury: ऑस्ट्रेलिया के खेमे में इस समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन इंजरी की वजह से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। लियोन एशेज के दौरान इंजर्ड हो गए थे। लियोन की वापसी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है जो स्पिनर के करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

जॉर्ज बेली ने कहा है कि लगातार चोटों का शिकार हो रहे नाथन लियोन कब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे इसे कोई नहीं जानता। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि लियोन लंबे समय तक अब शायद ही हमारे साथ रहें। बेली के इस बयान ने साफ कर दिया कि वो अब नाथन लियोन से आगे का सोच रहे हैं।

Nathan Lyon हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं

बेली ने कहा, "38 साल के खिलाड़ी के लिए हैमस्ट्रिंग की समस्या बहुत बड़ी है। यह सच है कि वह उस उच्च स्तर पर कभी वापस नहीं आ पाएगा जहां आपको इसकी जरूरत है। यह एक संभावना है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।"

2013 से 2023 के बीच लगातार 100 टेस्ट खेलने के बाद से लियोन को इंजरी की समस्या रही है। ऑस्ट्रेलिया को आने वाले समय में कई टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया अगस्त से बहुत सारे टेस्ट खेलेगा। पहले, वे बांग्लादेश को होस्ट करेंगे और फिर दिसंबर से मार्च तक 9 टेस्ट खेलेंगे। जिसमें भारत के खिलाफ भारत में पांच टेस्ट मैच भी शामिल है। फिर कुछ महीने बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज भी शुरू होगा। ऐसे में टीम के लिए लियोन का उपलब्ध होना बेहद अहम है, लेकिन इंजरी की वजह से शायद ही वह टीम के साथ हों।

टॉड मर्फी को मिलेगा मौका

जॉर्ज बेली ने कहा, "हम सबसे अच्छे उपलब्ध स्पिनर को मौका देंगे। लियोन के वर्कलोड को मैनेज करने की कोई कोशिश नहीं की जाएगी। टॉड मर्फी के साथ हमने संपर्क बनाए रखने की कोशिश की है। वह सिडनी में खेलने के बहुत करीब था। हमें उसका स्किल सेट पसंद है।" नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के छठे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस ऑफ-स्पिनर ने 141 टेस्ट मैचों में 567 विकेट लिए हैं।

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार