क्रिकेट

रोहित शर्मा का गुडलक बना गुजरात टाइटंस का बैडलक, पांच गेंदों में दे दिया दो जीवनदान

गुजरात टाइटंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा को दो जीवनदान दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की अपने रिमांड पर रखा।

उज्जवल सिन्हा

चंडीगढ़: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा को दो जीवनदान देकर मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत करने में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने मदद की। रोहित का पहला कैच जेराल्ड कोएत्जी ने छोड़ा। उसके बाद कुछ गेंदों के बाद ही विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने कैच छोड़कर एक और जीवनदान दे दिया।

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने संभलकर शुरुआत की। दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा का कैच छूट गया। इसके बाद यहां से मुंबई के खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाने का फैसला किया।

कोएत्जी ने दिया पहला जीवनदान

रोहित शर्मा को पहला जीवनदान दूसरे ओवर के पांचवें गेंद पर मिला। प्रसिद्ध कृष्णा की इस गेंद पर रोहित शर्मा ने पुल करने का प्रयास किया। पुल करते हुए गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगा और गेंद डीप स्क्वार लेग में गया। जहां जेराल्ड कोएत्जी मौजूद थे। गेंद कुछ ज्यादा ही ऊपर थी और कोएत्जी ने वो कैच टपका दिया।

कुसल मेंडिस ने दिया दूसरा जीवनदान

उसके बाद तीसरे ओवर के चौथे गेंद पर रोहित शर्मा को एक और जीवनदान मिला। मोहम्मद सिराज के गेंद पर रोहित इनसाइड आउट मारना चाहते थे लेकिन गेंद बाहरी किनारे लेकर विकेटकीपर की तरफ गई और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने छलांग लगाकर कैच को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। BCA अध्यक्ष का बड़ा दावा, वैभव सूर्यवंशी की तरह और भी सितारे तैयार कर रहा बिहार

रोहित शर्मा का जड़ा 47वां आईपीएल अर्धशतक

रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आईपीएल के इतिहास का 47वां अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्के लगाए।

पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने बनाए 79 रन

पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। पहले 6 ओवर में 79 रनों बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा ने 33 और जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 19 गेंद पर 33 और बेयरस्टो ने 17 गेंदों पर 44 रन बनाए।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?