आरसीबी बनाम आरआर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस

GT vs RR: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में टॉस के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली। मैच रेफरी रियान पराग की कॉल नहीं सुन सके, जिसके बाद दोबारा टॉस कराया गया।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Qualifier 2 Toss Controversy: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। मैच शुरू होने से पहले टॉस के समय ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। टॉस के दौरान कुछ सेकेंड के लिए मैदान पर भ्रम की स्थिति बन गई और बाद में दोबारा सिक्का उछालना पड़ा।

रियान पराग की कॉल नहीं सुन पाए मैच रेफरी

टॉस के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मैदान पर पहुंचे। शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, जबकि कॉल करने की जिम्मेदारी रियान पराग की थी। पराग ने ‘हेड’ कहा, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट उनकी आवाज साफ तौर पर नहीं सुन पाए। सिक्का जमीन पर गिरने के बाद कुछ पल के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद रवि शास्त्री ने भी साफ किया कि कॉल स्पष्ट नहीं सुनाई दी, इसलिए दोबारा टॉस कराया जाएगा। इसके बाद फिर से सिक्का उछाला गया। दूसरी बार रियान पराग ने जोर से ‘हेड’ कहा और इस बार सिक्का भी हेड्स की तरफ ही गिरा।

राजस्थान ने चुनी पहले बल्लेबाजी

दोबारा टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि विकेट शुरुआत में ठीक नजर आ रही है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है। पराग का मानना था कि उनकी टीम के गेंदबाज बाद में इस परिस्थिति का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुकाबले में वही टीम जीत हासिल करेगी जो पूरे 40 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलेगी। राजस्थान की कोशिश फाइनल में जगह बनाने की है और टीम इस अहम मुकाबले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।

शुभमन गिल दिखे निराश

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टॉस के नतीजे से पूरी तरह खुश नजर नहीं आए। गिल भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टॉस खत्म होने के बाद वह तुरंत टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के पास गए और पूरी स्थिति पर बातचीत करते दिखाई दिए।

गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती। उनके मुताबिक पिच पर पहले से काफी क्रिकेट हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने इस मुकाबले को ‘करो या मरो’ जैसा बताते हुए कहा कि टीम अपना पूरा दम लगाने वाली है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए