कैमरून ग्रीन रन लेते हुए (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स

GT vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली। गुजरात को जीत के लिए 181 रन बनाने होंगे।

उज्जवल सिन्हा

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (GT vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गुजरात को जीत के लिए 181 रन बनाने होंगे।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए।

पॉवेल और ग्रीन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अनुकूल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।

कैमरून ग्रीन की अर्धशतकीय पारी

हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेल रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में इस मुकाबले में टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी के साथ मैदान पर उतरी है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट