ग्लेन फिलिप्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एसोसिएट टीमों के खिलाफ हासिल की अनचाही उपलब्धि

Glenn Phillips: टी20 वर्ल्ड कप में ग्लेन फिलिप्स ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। फुल मेंबर टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने एसोसिएट टीमों के खिलाफ सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Glenn Phillips Unforgetable Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप में फुल मेंबर टीम के लिए एसोसिएट टीम के खिलाफ सबसे महंगे ओवर डालने का रिकॉर्ड बनाया है।

ग्लेन फिलिप्स ने एसोसिएट टीम यूएई के खिलाफ एक ओवर में 27 रन खर्च किए। जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एसोसिएट टीमों का फुल मेंबर टीमों के खिलाफ सबसे महंगा ओवर रहा। ग्लेन फिलिप्स से पहले यह रिकॉर्ड काइल एबॉट के नाम था। साउथ अफ्रीका के काइल एबॉट ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 22 रन खर्च किए थे। अफगानिस्तान ने यह कारनामा 2016 में ही कर दिया। यूएई की टीम अब एसोसिएट टीमों में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम भी बन गई है।

अफगानिस्तान के बाद 2024 में साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी के खिलाफ अमेरिका की टीम ने एक ओवर में 22 रन बनाए थे। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के सामने नेपाल के बल्लेबाजों ने एक ओवर में 22 रन ठोके। फुल मेंबर टीमों का एसोसिएट टीमों के खिलाफ यह सबसे महंगे ओवरों में शुमार है।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीम के खिलाफ फुल मेंबर टीमों का सबसे महंगा ओवर

रन गेंदबाज टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
27 ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड यूएई चेन्नई 2026
22 काइल एबॉट साउथ अफ्रीका अफगानिस्तान मुंबई (WS) 2016
22 तबरेज़ शम्सी साउथ अफ्रीका अमेरिका नॉर्थ साउंड 2024
22 जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड नेपाल मुंबई (WS) 2026

पहली पारी का हाल

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा का विकेट गिर गया। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की। सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

वसीम की अर्धशतकीय पारी

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए