गंभीर गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप तो गौतम ने कही गंभीर बात, एक्स पर पोस्ट में लिखा...!

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। जहां सुर्याकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। जिसके बाद टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने भारत की इस जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। जहां सुर्याकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। जिसके बाद टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने भारत की इस जीत पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला मैच 7 विकेट से जीता, जबकि दूसरा मुकाबला 86 रन से जीता और फिर हैदराबाद में तीसरा मैच 133 रन के बड़े अंतर से जीता है। तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 297 रन का ऐतिहासिक स्कोर बनाया था। जिसके बाद भारतीय टीम की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हमें एक और जीत मिल गई।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी खो दिया था, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के बीच 173 रनों की यादगार साझेदारी हुई। इस मैच में सैमसन ने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

एक तरफ सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रन बनाए, वहीं सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। इस मैच में भारत टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाला देश भी बन गया। इस लिस्ट में नेपाल सबसे ऊपर है, जिसने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे, जबकि टीम इंडिया 297 रन ही बना सकी थी।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे पर पहली बार भारतीय टीम के हेड कोच की कमान संभाली थी। उस समय टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी और वनडे सीरीज में 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर टी20 क्रिकेट में गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी सीरीज जीत ली है। इससे पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश को 2-0 से हराया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट