गौतम गंभीर (सोर्स- वीडियो) 
क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे से पहले परिवार संग तिरुमला मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर- देखें VIDEO

हाल ही में गौतम गंभीर मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जिसके बाद अब वह अपने परिवार संग तिरुमला मंदिर गए हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें भगवान के शरण में देखकर फैंस बहुत खुश हैं।

मृणाल पाठक

तिरुपति: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। जिसके बाद वह अब अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। यह दौरा भारत के लिए काफी अहम होने वाला है। क्योंकि पिछले दो टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को केवल हार का सामना ही करना पड़ा है। जिसकी वजह से भारत के टेस्ट टीम के साथ गौतम गंभीर के कोचिंग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में इस अहम सीरीज के पहले गंभीर को भगवान के शरण में देखा जा रहा है।

हाल ही में गौतम गंभीर मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। जहां वह अपनी पत्नी के साथ बप्पा का आर्शीवाद लेते नजर आए। उन्होंने खुद अपने एक्स अकाउंट पर इसकी तस्वीर साझा की थी।

जानकारी के लिए बता दें कि गौतम गंभीर के लिए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरने वाली है। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इस बार टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आने वाली है।

गौरतलब है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून को होने वाला है। यह सीरीज 4 अगस्त तक चलेगी। हालांकि, इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करने वाला है, फिलहाल इसका ऐलान होना बाकी है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला