गौतम गंभीर और सितांशु कोटक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भगवान शिव के शरण में पहुंचे गौतम गंभीर और केएल राहुल, महाकालेश्वर मंदिर के भस्म आरती में हुए शामिल; VIDEO

Mahakaleshwar Temple: भारत के कोच गौतम गंभीर एवं सितांशु कोटक और स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

उज्जवल सिन्हा

Gautam Gambhir & KL Rahul Visit Ujjain's Mahakaleshwar Temple: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

गौतम गंभीर ने मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने भक्तों के लिए किए गए इंतज़ामों की तारीफ की और पूजा-पाठ के सुचारू संचालन पर संतोष जताया। गंभीर ने कहा, "इंतज़ाम बहुत अच्छे थे और दर्शन आसानी से हुए। मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा।"

केएल राहुल ने भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक में पूजा-अर्चना की और नंदी की पूजा की। राहुल महाकाल मंदिर के नियमित दर्शनार्थी हैं। IPL 2024 शुरू होने से पहले वह अपने माता-पिता के साथ भस्म आरती में आए थे और टूर्नामेंट में अपनी टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की थी। इसके अलावा, 2023 में इंदौर टेस्ट से पहले उन्होंने अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ मंदिर का दौरा किया था।

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी गंभीर के साथ सुबह लगभग 4 बजे भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों कोच लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे और आने वाले मैच में टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। आरती समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर की दहलीज से भगवान महाकाल के दर्शन किए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार नंदी को जल चढ़ाया। गौतम गंभीर का यह मंदिर का पहला दौरा नहीं है, वह पिछले पांच महीनों में अपने परिवार के साथ कई बार दर्शन के लिए आ चुके हैं और अब तक चार बार भस्म आरती में शामिल हो चुके हैं।

इंदौर में होगा सीरीज का फैसला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का फैसला इंदौर में 18 दिसंबर को होगा। इससे पहले दो मुकाबले में एक में भारत और एक में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर किया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब