भारतीय टीम और मैनचेस्टर यूनाइडेट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले गंभीर ने भारतीय टीम को कड़ा संदेश, Video हुआ वायरल

Indian Team with Manchester United: भारतीय टेस्ट टीम और मैनचेस्टर यूनाइटेड की फुटबॉल टीम ने रविवार को मुलाकात की। इस मुलकाता का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Team with Manchester United: भारतीय टेस्ट टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। तीसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम को 8 दिनों का ब्रेक मिला है। चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल टीम से मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे से मुलाकात की। वहीं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम के बीच लंबी चर्चा हुई।

दोनों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि क्या कोई खिलाड़ी टीम के साथ तालमेल बिठाता है या टीम खिलाड़ी के साथ तालमेल बिठाती है। गंभीर और अमोरिम की स्थिति काफी हद तक एक जैसी है। अमोरिम की देखरेख में यूनाइटेड को पिछले 10 मैचों में से छह में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। गंभीर की कप्तानी में भारत ने अपने पिछले 11 टेस्ट मैचों में से आठ गंवाए हैं।

भारतीय टीम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ियों से कैरिंगटन स्थित उनके प्रशिक्षण मुख्यालय में मुलाकात की थी। दोनों टीमों की मुलाकात ओल्ड ट्रैफर्ड स्थिति यूनाइटेड के घरेलू स्टेडियम की जगह प्रायोजक के एक कार्यक्रम में हुई जहां उनके खिलाड़ी भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। इस मौके पर दोनों टीमों ने जर्सी का आदान-प्रदान किया।

गंभीर ने क्या कहा?

गंभीर ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी' से कहा कि यह टीम खेलों को लेकर उनकी और मेरी सोच से जुड़ी एक अच्छी बातचीत थी। टीम खेलों की मूल भावना बहुत सरल है। मुझे लगता है कि खिलाड़ी टीम की जरूरतों के हिसाब से ढलता है, न कि टीम किसी खास व्यक्ति के हिसाब से ढलती है। यही वह संस्कृति है जिसे हम बनाना चाहते हैं।

फुटबॉल के दीवाने और बार्सीलोना के बड़े प्रशंसक कुलदीप यादव मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैचों पर भी नजर रखते है। उन्होंने अमोरिम की रणनीति के बारे में बात की। कुलदीप ने कहा, ‘‘मैं रूबेन अमोरिम से बात करने के लिए उत्सुक था। मैं स्पोर्टिग (लिस्बन) के समय से ही उनका अनुसरण कर रहा हूं। मैंने उनसे रणनीति के बारे में कुछ पूछा, क्या वह इस सत्र में 3-4-3 पर ही टिके रहेंगे। मुझे कासेमिरो से बात करने का भी मौका मिला। मैंने उन्हें बताया कि खिलाड़ी के तौर पर मैं उनका काफी सम्मान करता हूं।''

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और यूनाइटेड के कप्तान ब्रूनो फर्नांडीस ने भी एक-दूसरे से मुलाकात की जबकि हैरी मैग्वायर ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ मोहम्मद सिराज के साथ बातचीत की। गिल ने कहा कि दूसरे खेल के दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों से मिलना, उनकी कहानियां और मानसिकता जानना बेहद रोमांचक है। जब आप मैदान पर कदम रखते हैं, तो लोग आपसे जो उम्मीद करते हैं, उससे कहीं ज्यादा जरूरी होता है कि आप अपने खेल का आनंद ले पाएं। (भाषा इनपुट के साथ)

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट