गैरी कर्स्टन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल; रिजवान के कप्तान बनते ही गैरी कर्स्टन का इस्तीफा, ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बना हेड कोच

मोहम्मद रिजवान को सीमित ओवरों के कप्तान बनते ही पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब उनकी जगह जेसन गिलेस्पी हेड कोच बने हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेक्स, नवभारत: पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार बदलाव होते देखा जा रहा है। हाल ही में बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद रविवार को मोहम्मद रिजवान को सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपी गई थी। जिसके बाद अब पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब उनकी जगह जेसन गिलेस्पी हेड कोच बने हैं।

गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अप्रैल 2024 में ही कोच पद संभाला था। वह इस पद पर सिर्फ 8 महीने ही रहे। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच से चयन के अधिकार छीन लिए थे और उन्हें चयन समिति का हिस्सा भी नहीं बनाया गया था। इतना ही नहीं गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तालमेल ना होने की भी बात कही थी।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की नई चयन समिति में फिलहाल आकिब जावेद, अलीम डार, अजहर अली, असद शफीक और हसन चीमा शामिल हैं। जबकि कोच और कप्तान को इससे हटा दिया गया है। कर्स्टन की कोचिंग में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। जिसके बाद इसके बाद बाबर आजम ने कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गैरी कर्स्टन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद जेसन गिलेस्पी को हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था। वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले व्हाइट-बॉल दौरे पर पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कोच होंगे। जबकि पाकिस्तानी टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान के हाथों में होगी।

ज्ञात हो कि आने वाले समय में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करनी है। पाकिस्तान को लंबे समय के बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है। ऐसे में पाकिस्तान में इस तरह के बदलाव भी अब चर्चा का विषय बन गया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान