-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vvs Laxman Will Be India Head Coach For South Africa T20 Series
साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के कोच, जानें वजह
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच होंगे। इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी जाना है। जहां गंभीर की मौजूदगी ज्यादा अहम है। इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है।

वीवीएस लक्ष्मण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेक्स, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज अभी भी जारी है। इस सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिन्हें भारतीय टीम हार चुकी है और कीवी टीम ने सीरीज अपने नाम कर लिया है। हालांकि तीसरा और आखिरी मैच अभी बाकी है, जिसमें भारत अपनी साख बचाने की कोशिश में जरूर होगा। इस सीरीज के बाद अगली सीरीज की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। टीम इंडिया को अगले महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है। जहां भारतीय टीम को 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस सीरीज के लिए गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ जाएंगे।
भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण ही हेड कोच होंगे। इसे लेकर क्रिकबज की एक रिपोर्ट सामने आई है। वैसे तो अभी गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं, लेकिन चूंकि न्यूजीलैंड सीरीज चल रही है, जिसका आखिरी मैच 5 नवंबर तक चलेगा। इसी बीच टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी वहां जाना है। जहां गंभीर की मौजूदगी ज्यादा अहम है। यही वजह है कि साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी दी जा रही है।
🚨 VVS LAXMAN – HEAD COACH OF TEAM INDIA FOR SOUTH AFRICA T20I SERIES…!!! 🚨 – Gautam Gambhir will be in Australia for BGT. (Cricbuzz). pic.twitter.com/CoCqrKHEKC — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 28, 2024
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज से इस फैसले की पुष्टि की है। बताया जाता है कि चार मैचों की यह सीरीज शुरू में तय नहीं थी। हाल ही में बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के बीच इसका आयोजन किया गया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाना है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का ऐलान किया गया है, बताया जा रहा है कि टीम 4 नवंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खास प्लान बना रहे हैं हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया को उनकी भाषा में देंगे जवाब
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
FIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार, आवेश खान, यश दयाल।
Vvs laxman will be india head coach for south africa t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMDilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














