गैरी कर्स्टन (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sri Lanka Head Coach: साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच गैरी कर्स्टन को श्रीलंका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गैरी कर्स्टन आगामी 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Gary Kirsten: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होते ही श्रीलंका क्रिकेट ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर होने के बाद सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब बोर्ड ने गैरी कर्स्टन को यह जिम्मेदारी सौंपी है। कर्स्टन 15 अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट के साथ गैरी कर्स्टन की नियुक्ति दो साल के लिए होगी, उनका यह कार्यकाल 14 अप्रैल 2028 को खत्म होगा। कर्स्टन की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी और कैंपेन में श्रीलंका नेशनल मेंस टीम को गाइड करना होगा। आगामी वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा।

ऐसा रहा है गैरी कर्स्टन का करियर

साउथ अफ्रीका की ओर से गैरी कर्स्टन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्होंने साल 1993 से 2004 तक टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कुल 14,087 रन बनाए, जिसमें 21 टेस्ट सेंचुरी और 13 वनडे सेंचुरी शामिल हैं। इस दौरान कर्स्टन ने टेस्ट करियर के 101 मुकाबलों में 45.27 की औसत के साथ 7289 रन बनाए, जबकि 185 वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से 40.95 की औसत के साथ 6,798 रन निकले। कर्स्टन ने 221 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 16,670 रन बनाए और 294 लिस्ट-ए मुकाबलों में 36.58 की औसत के साथ 9,586 रन जुटाए।

कई टीमों को दे चुके हैं अपनी सेवा

कर्स्टन ने साल 2008 से 2011 तक भारत की पुरुष टीम के हेड कोच और 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम के हेड कोच के तौर पर काम किया है। उनकी कोचिंग में भारत ने वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उनके मार्गदर्शन में साउथ अफ्रीका साल 2013 में सभी फॉर्मेट में नंबर 1 रैंक वाली टीम बनी।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "नए हेड कोच की नियुक्ति श्रीलंका क्रिकेट की नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर के स्ट्रक्चर को बदलने की कोशिशों का हिस्सा है। उम्मीद है कि इस दौरान श्रीलंका की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।" कर्स्टन का सबसे हालिया जुड़ाव क्रिकेट नामीबिया के साथ खत्म हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक 'कंसल्टेंट' के तौर पर था।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान