मायूस पाकिस्तानी फैंस की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पूरा पाकिस्तान शोक में डूबा! स्टार खिलाड़ी की हुई मौत, बर्मिंघम में ली आखिरी सांस

Wazir Mohammad: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी की मौत से सिर्फ उनके ही देश में नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सन्नाटा पसरा है। उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस इंग्लैंड के बर्मिंघम में ली।

संजय सिंह बिष्ट

Wazir Mohammad Passes Away: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट जगत को एक दुखद खबर मिली है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वजीर मोहम्मद का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 13 अक्टूबर को ब्रिटेन के बर्मिंघम में आखिरी सांस ली। उनके निधन से न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में भी शोक की लहर फैल गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने वजीर मोहम्मद को श्रद्धांजलि दी और उन्हें क्रिकेट के प्रति उनके योगदान के लिए याद करने की बात कही।

नकवी और पीसीबी ने जताया दुख

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अपने संदेश में कहा कि क्रिकेट के प्रति वजीर मोहम्मद की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज के निधन पर गहरा दुख है और वे उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। वजीर मोहम्मद का योगदान सिर्फ पारी और रन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

भारत के खिलाफ किया था डेब्यू

वजीर मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 1952 में भारत के खिलाफ किया था। उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में खेला गया। केवल सात साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा, वजीर कई सालों तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते रहे और अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास करियर

वजीर मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 801 रन बनाए और अपनी बल्लेबाजी से टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके बल्लेबाजी औसत 27.62 रहा और इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। उन्होंने 105 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 4930 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 40.40 रहा।

इसके अलावा, उन्होंने 11 शतक और 26 अर्धशतक अपने नाम किए, जो उनके निरंतर और स्थिर प्रदर्शन का प्रतीक हैं। वजीर मोहम्मद चार भाईयों में से एक थे जिन्होंने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला, और उनका नाम हमेशा पाकिस्तान क्रिकेट में सम्मान के साथ लिया जाएगा।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा