भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ 
क्रिकेट

भारतीय खिलाड़ियों के साथ दिखे पूर्व कोच राहुल द्रविड़, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिया गुरुमंत्र

रविवार को प्रैक्टिस सेशन में भारतीय खिलाड़ी नजर आएं लेकिन इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड भी टीम के साथ दिखें। टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम बेंगलुरू पहुंच चुकी है। रविवार को प्रैक्टिस सेशन में भारतीय खिलाड़ी नजर आएं लेकिन इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड भी टीम के साथ नजर आएं। टीम को विश्व विजेता बनाने वाले द्रविड़ ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत से बात की।

द्रविड़ ने भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों से बात की। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद मुख्य कोच से हट गए है। उसके बावजूद भी वो अपना गुरुमंत्र दे रहे हैं। द्रविड़ के मार्गदर्शन में ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जबकि वनडे वर्ल्ड कप में टीम उपविजेता रही थी।

द्रविड़ का कार्यकाल जून में टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। उन्होंने कार्यकाल भी खत्म शानदार तरीके से किया। भारतीय टीम ने खिताब को अपने नाम किया। पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया है। वहीं चार अन्य खिलाड़ियों को ट्रेवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है। इसमें मयंक यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा को रखा गया है। बाकी टीमें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज वाली ही है।

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरु होगा, दूसरा मैच 24 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच एक नवंबर को मुम्बई में खेला जाएगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल