भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

FIH Women’s Hockey World Cup 2026 के लिए भारत ने किया क्वालीफाई, जानें कौन-कौन सी टीमों ने कटाया टिकट

Full List Of Qualified Teams: FIH महिला विश्व कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और जापान ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की की।

उज्जवल सिन्हा

FIH Women’s Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए कुल 16 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। भारत और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचते ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई थी। वहीं शनिवार को स्कॉटलैंड ने इटली को 1-0 से हराकर हैदराबाद में हुए FIH महिला विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे चरण से क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। इस टूर्नामेंट से तीन टीमें ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया।

2026 महिला हॉकी विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में किया जाएगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में दो मेजबान देशों, पांच कॉन्टिनेंटल चैंपियन और 2023-24 और 2024-25 के FIH प्रो लीग के विजेता टीमों को सीधे क्वालिफिकेशन मिला है। बाकी 7 टीमों के लिए, FIH ने दो क्वालिफायर सेट आयोजित किए थे, जिनमें से प्रत्येक से शीर्ष तीन टीमें आगे बढ़ीं।

क्वालिफायर चरण

FIH द्वारा आयोजित पहले क्वालिफायर चरण का आयोजन चिली में किया गया था। जिसमें मेजबान देश चिली, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए और विश्व कप में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद दूसरा क्वालिफायर हैदराबाद में हुआ। जहां भारत, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व कप के लिए अपनी सीट सुनिश्चित की।

FIH महिला विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली टीमें

  • बेल्जियम - सह-मेजबान
  • नीदरलैंड्स - सह-मेजबान
  • जर्मनी - FIH प्रो लीग 2023-24 की विजेता
  • अर्जेंटीना - FIH प्रो लीग 2024-25 की विजेता
  • USA - कॉन्टिनेंटल चैंपियन
  • चीन - कॉन्टिनेंटल चैंपियन
  • न्यूज़ीलैंड - कॉन्टिनेंटल चैंपियन
  • दक्षिण अफ्रीका - कॉन्टिनेंटल चैंपियन
  • स्पेन - कॉन्टिनेंटल चैंपियन
  • ऑस्ट्रेलिया - क्वालिफायर
  • चिली - क्वालिफायर
  • जापान - क्वालिफायर
  • आयरलैंड - क्वालिफायर
  • भारत - क्वालिफायर
  • इंग्लैंड - क्वालिफायर
  • स्कॉटलैंड - क्वालिफायर

जापान को भी मिला वर्ल्ड कप का टिकट

इस क्वालिफायर में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब जापान चौथी रैंक वाली सबसे ऊंची रैंक वाली टीम के तौर पर आगे बढ़ी और 16 टीमों की लाइनअप को पूरा किया। इस तरह, विश्व कप में जगह बनाने वाली सभी 16 टीमों का चयन हो गया। स्कॉटलैंड ने हैदराबाद में हुए क्वालिफायर से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी जगह विश्व कप में पक्की कर ली। इस तरह, हैदराबाद क्वालिफायर ने विश्व कप में अपनी जगह बनाने वाली अंतिम टीमों का निर्धारण किया, जिसमें स्कॉटलैंड, भारत और इंग्लैंड के अलावा जापान भी शामिल था।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी