बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले फैंस को दिया तोहफा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI का तोहफा, फैंस को बिना टिकट मिलेगा स्टेडियम जैसा मजा, IPL 2026 में 15 शहरों के लिए फैन पार्क का ऐलान

IPL Fan Parks Schedule: 28 मार्च से आईपीएल 2026 शुरू होने जा रहा है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा देते हुए फैन पार्क के वेन्यू का ऐलान कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Fan Park: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जैसे-जैसे सीजन करीब आ रहा है, मैचों की टिकट के लिए भी फैंस के बीच होड़ देखने को मिल रही है।

फैंस के लिए बीसीसीआई का खास तोहफा

इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैंस को खास तोहफा दिया है। हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। यहां फैंस बिना किसी टिकट के बड़े एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैचों का आनंद उठा सकेंगे। यह उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पाते, लेकिन फिर भी लाइव माहौल का अनुभव लेना चाहते हैं।

फैन पार्क में मिलेंगे कई शानदार अनुभव

आईपीएल फैन पार्क सिर्फ मैच देखने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यहां कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध रहती हैं। फैंस के लिए फैमिली जोन और किड्स जोन बनाए जाते हैं, जहां बच्चे और परिवार के लोग अलग-अलग गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा फूड और बेवरेज स्टॉल्स के साथ जियोसिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी मौजूद रहता है, जिससे मैच देखने का अनुभव और भी खास बन जाता है।

15 शहरों में लगेगा फैन पार्क

आईपीएल 2026 के पहले चरण में फैन पार्क का आयोजन 11 राज्यों के 15 शहरों में किया जाएगा। पहले हफ्ते में 28 और 29 मार्च को रोहतक, भोपाल, तुमकुरु, नागपुर और कृष्णा नगर में फैन पार्क लगाए जाएंगे। दूसरे हफ्ते में 4 और 5 अप्रैल को मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर में आयोजन होगा। वहीं तीसरे हफ्ते में 11 और 12 अप्रैल को मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयमबटूर और राउरकेला में फैंस इस खास अनुभव का हिस्सा बन सकेंगे।

पहले तीन हफ्तों के लिए फैन पार्क का वेन्यू

हफ्ता तारीख शहर राज्य जगह
पहला 28-29 मार्च रोहतक हरियाणा छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
पहला 28-29 मार्च भोपाल मध्य प्रदेश एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
पहला 28-29 मार्च नागपुर महाराष्ट्र मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड
पहला 28-29 मार्च तुमकुरु कर्नाटक Govt. जूनियर कॉलेज फील्ड
पहला 28-29 मार्च कृष्णानगर पश्चिम बंगाल डीएल रॉय स्टेडियम
दूसरा 4-5 अप्रैल मथुरा उत्तर प्रदेश अमरनाथ विद्या आश्रम
दूसरा 4-5 अप्रैल जोधपुर राजस्थान बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
दूसरा 4-5 अप्रैल निजामाबाद तेलंगाना वुमेंस एजुकेशनल सोसायटी ग्राउंड
दूसरा 4-5 अप्रैल मैसूर कर्नाटक एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
दूसरा 4-5 अप्रैल भुवनेश्वर ओडिशा किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम
तीसरा 11-12 अप्रैल मेरठ उत्तर प्रदेश भैंसाली मैदान
तीसरा 11-12 अप्रैल नडियाद गुजरात राधे फार्म
तीसरा 11-12 अप्रैल रत्नागिरी महाराष्ट्र स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
तीसरा 11-12 अप्रैल कोयंबटूर तमिलनाडु हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
तीसरा 11-12 अप्रैल राउरकेला ओडिशा सेक्टर 17 ग्राउंड

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान