फखर जमां और बाबर आजम (फोटो- एक्स/ ट्विटर) 
क्रिकेट

बाबर आजम को किया गया बाहर तो फखर जमान को याद आ गए विराट कोहली, पीसीबी से ठनी जंग

पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने बाबर आजम का साथ देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नाराजगी व्यक्त किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने बाबर आजम का साथ देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर नाराजगी व्यक्त किया। फखर जमां के इस ट्वीट से पीसीबी भी नाखुश है।

फखर जमां ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि टीम के प्रमुख बल्लेबाज को बाहर करना खतरनाक हो सकता है। फखर ने याद दिलाया कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली जब फॉर्म में नहीं थे तब उन्हें कभी भी बेंच पर नहीं बैठाया गया, ना तो उन्हें टीम से बाहर किया गया। ऐसे में बाबर को बाहर करने की नहीं बल्कि उनका साथ देने की जरूरत थी। हमारी टीम को एकता की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि साल 2020 से 2023 तक खराब प्रदर्शन के बाद भी विराट कोहली को बाहर नहीं किया गया। तब विराट का 19.33. 28.21 और 26.50 रहा था। अगर हम पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज को बाहर करने का सोच भी रहे हैं तो यह एक नकारात्मक संदेश दे सकता है।

पीसीबी को पंसद नहीं आया फखर जमां का ट्वीट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बाबर आजम को बाहर करने के पर सवाल उठाने वाले फखर जमां के ट्वीट पर अपत्ति व्यक्त की है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड के शीर्ष अधिकारी फखर जमां के ट्वीट से खुश नहीं हैं और उनसे इस बारे में बात की जा रही है। फखर जमां ने बाबर आजम का सपोर्ट करके खुद के लिए खतरा मोल ले लिया है। अब शायद ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फखर को टीम शामिल करें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट