इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SL vs ENG: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, 2 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

England Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की कप्तानी में प्लेइंग इलेवन घोषित की, जैक क्रॉली की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।

उज्जवल सिन्हा

England Playing 11 vs Sri Lanka, 1st ODI: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया गया है। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैरी ब्रूक की कप्तानी में प्लेइंग-11 का ऐलान किया गया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सबसे चौंकाने वाला नाम सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली का है। क्रॉली इंग्लैंड के लिए बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। 27 साल के जैक क्रॉली को लंबे समय बाद वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 दिसंबर 2023 को खेला था। उस मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे। क्रॉली ने अब तक 8 वनडे खेले हैं जिसमें 2 अर्धशतकों की मदद से 199 रन उनके नाम हैं। नाबाद 58 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जो रूट, चौथे नंबर पर जैकब बेथेल और पांचवें नंबर पर कप्तान हैरी ब्रूक आएंगे। इसके बाद जोस बटलर और विल जैक्स आएंगे। टीम में ऑलराउंडर सैम करन को भी जगह दी गई है, जो इन दिनों लीग क्रिकेट में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के अलावा स्पिनर लियम डॉसन और आदिल राशिद को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। आदिल राशिद और लियम डॉसन स्पिनरों के अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर इंग्लैंड के लिए कमाल कर सकते हैं।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, आदिल राशिद। सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चरिथ असलंका की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी गंवाने वाले असलांका को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश तीक्षणा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब