इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा हुआ फाइनल, जानिए कब होंगे मुकाबले

England to tour Sri Lanka: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का दौरा करने का फैसला किया है। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

उज्जवल सिन्हा

England to tour Sri Lanka in 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अगले साल 2026 में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में अब लगभग 6 महीने का समय रह गया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के दौरे का ऐलान कर दिया दिया है। इस दौरान इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप से पहले लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के लिए इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज की घोषणा की गई है। जिससे इंग्लैंड के खिलाड़ियों को परिस्थिति समझने में कोई दिक्कत ना हो।

22 जनवरी से होगी सीरीज की शुरुआत

वनडे सीरीज और टी20 सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। वहीं दूसरा मुकाबला 24 जनवरी को और तीसरा मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 30 जनवरी से होगी। दूसरा मुकाबला 1 फरवरी और तीसरा मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा।

मैच के डेट को जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अभी तक यह सीरीज श्रीलंका में कौन से स्टेडियम में खेला जाएगा। वो अभी तय नहीं हुआ है। आने वाले कुछ दिनों में मैचों का स्थान भी तय हो जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए है यह सीरीज

यह सीरीज भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का एक अहम हिस्सा मानी जा रही है। इंग्लैंड की टीम 2010 और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रही है। 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेलते हुए सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था। इस बार टीम अपनी वापसी की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

इंग्लैंड की नजरें एशेज सीरीज पर

इंग्लैंड टीम की नजरें अभी फिलहाल एशेज सीरीज पर है। जहां इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एशेज सीरीज की शुरुआत नवंबर में होगी। 21 नंवबर से सीरीज शुरू होगी और 8 जनवरी 2025 को खत्म होगी। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई