इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशेज से जोफ्रा आर्चर बाहर, मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का ऐलान; पोप नहीं मिली जगह

England Playing-11 for MCG Test: मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। वहीं इस सीरीज में बचे दो मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। आर्चर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

England Make 2 Changes For Boxing Day Test: एशेज सीरीज हार चुकी इंग्लैंड को सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में गस एटकिंसन को जगह दी गई है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

जोफ्रा आर्चर साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जोफ्रा ने एडिलेड में गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की थी और पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। उनका बाहर होना निश्चित तौर पर इंग्लैंड की मुश्किलों को और बढ़ाने वाला है।

आर्चर की जगह गस एटकिंसन को मिला मौका

मेलबर्न टेस्ट के लिए गस एटकिंसन की इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। वहीं बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल को भी जगह दी गई है। ओली पोप को बाहर कर दिया गया है। आर्चर और पोप की जगह एटकिंसन और बेथेल के रूप में दो बदलाव मेलबर्न टेस्ट में किए गए हैं। बेथेल पोप की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

लगातार तीन मुकाबले हारी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम मौजूदा एशेज सीरीज हार चुकी है। पर्थ, ब्रिसबेन और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती तीनों टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड का प्रदर्शन आलोचना के घेरे में है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सीरीज में जिस तरह की शैली अपनाई है, उसकी आलोचना हो रही है। अगर बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने थोड़ा धैर्य और संयम दिखाया होता, तो टीम एडिलेड टेस्ट जीतकर सीरीज में बनी रह सकती थी।

कप्तान बेन स्टोक्स ने एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद कहा था कि वे जिस इरादे से ऑस्ट्रेलिया आए थे, वो पूरा नहीं हो सका। सीरीज में दो टेस्ट बचे हुए हैं जिसमें हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे। इंग्लैंड 2015 के बाद से एशेज सीरीज जीतने में सफल नहीं रही है।

मेलबर्न टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज