इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड का दिग्गज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर, प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। बर्मिंघम में खेले जाने में इस मैच में इंग्लैंड ने कोई बदलाव नहीं किया है। जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले से पहले टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें अभी प्लेइंग में जगह नहीं दी गई है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर परिवार में इमरजेंसी के कारण एजबेस्टन में सोमवार के अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं बन पाए। जिसके बाद उन्हें इस टेस्ट मैच के प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को कहा कु तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर परिवार में इमरजेंसी के कारण आज 30 जून, सोमवार को एजबेस्टन में इंग्लैंड टेस्ट टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं होंगे। उनके कल (मंगलवार) टीम में फिर से शामिल होने की उम्मीद है।

पिछला टेस्ट 4 साल पहले खेला था

आर्चर पिछले कई वर्षों से अपनी गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी से संबंधित चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच चार साल पहले अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला था। अभी उन्हें वापसी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए भी जीत का कॉम्बिनेशन बरकरार रखा है। टीम मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं करना चाहती है, क्योंकि सभी तेज गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। ECB ने पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर गलत किया, दोस्त के अपमान पर भड़के पूर्व खिलाड़ी

सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 371 रन बनाने थे। जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से बना लिए। 5 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीत लिया। अब दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा।

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी