इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की ODIs और T20I टीम घोषित, देखें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर

England Team announced vs South Africa: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 टीम का ऐलान किया। हैरी ब्रूक कप्तान बने, सन्नी बेकर को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला।

उज्जवल सिन्हा

England Team announced vs South Africa: इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका से पहले ही टीम की घोषणा कर दी थी। हैरी ब्रूक को वनडे और टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।

इस टीम के साथ ही इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी थी। आयरलैंड के खिलाफ 21 वर्षीय जैकब बेथेल को टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि जैकब बेथेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम में रखा गया है।

सन्नी बेकर को पहली बार वनडे टीम में मिली जगह

वहीं इंग्लैंड ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाजा सन्नी बेकर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड लायंस और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था। वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जोस बटलर, जो रूट जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है।

टी20 टीम में इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

वहीं टी20 टीम में लियाम डॉसन, फिल साल्ट और ल्यूक वुड की वापसी हुई है। इन तीनों को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं टी20 में जो रूट और सन्नी बेकर को शामिल नहीं किया गया है। वनडे और टी20 टीम में 13 से 14 खिलाड़ी सेम ही हैं। दोनों सीरीज इंग्लैंड में ही खेली जाएगी। इसके लिए साउथ अफ्रीका की टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी।

ऐसा है वनडे और टी20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे मुकाबला 2 सितंबर को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। वहीं दूसरा वनडे मुकाबला 4 सितंबर को लॉर्ड्स में होगा। तीसरा और आखिरी वनडे 7 सितंबर को द एजेस बाउल में खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को पहला टी20 का मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 12 और तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम

हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?