इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, मैनचेस्टर टेस्ट में 35 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

England Announce Playing 11 vs India: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक बदलाव किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

England Announce Playing 11 vs India: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेले जाने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने शोएब बशीर की जगह 35 वर्षीय लियाम डॉसन को शामिल किया है। टीम ने एकमात्र बदलाव यही किया है। लॉर्ड्स में शोएब बशीर को चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

बशीर ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा की बॉल को पकड़ने की कोशिश करते समय अपनी बाएं हाथ की एक उंगली तोड़ ली। इसके बावजूद वह मैदान में डटे रहे और आखिर में मोहम्मद सिराज का आखिरी विकेट लेकर इंग्लैंड की 22 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन अब उनकी सर्जरी हो चुकी है और वे कुछ हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे।

डॉसन ने जैक लीच और रेहान अहमद, जेकेब बेथेल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की टीम में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड ने गस एटकिंसन को अभी टीम ने शामिल नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं।

जोफ्रा आर्चर ने अपनी जगह बरकरार रखी

लॉर्ड्स में वापसी के बाद जोफ्रा आर्चर ने अंतिम एकादश में अपनी जगह बरकरार रखी है। जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स चार बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। उन्होंने दोनों पारियों में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट करके विपक्षी टीम को पहला झटका दिया था। डॉसन के अलावा बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डॉसन को क्यों किया गया शामिल?

डॉसन इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान देते है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले तीन साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.1 की औसत से 148 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 35.29 की औसत से 10,000 से ज़्यादा रन बनाए हैं। उनके शामिल होने से टीम और ज्यादा बैलेंस हो गई है। वहीं अब इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई बढ़ गई है।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा