इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20I में इंग्लैंड का कीर्तिमान, श्रीलंका के खिलाफ लगातार दर्ज की 12वीं जीत; कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

ICC Men's T20 World Cup 2026 सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराकर लगातार 12वीं टी20 जीत दर्ज की। स्पिन गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से कई बड़े रिकॉर्ड बने।

उज्जवल सिन्हा

England vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का शुरुआत हो गया है। सुपर-8 राउंड के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने लगातार 12वीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लिश टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

इंग्लैंड की यह टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही इंग्लैंड ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12वें मुकाबले में जीत दर्ज की है। श्रीलंकाई टीम ने 20 मई 2014 को पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच जीता था, जिसके बाद से इंग्लैंड ने श्रीलंका को लगातार 12 टी20 मुकाबलों में मात दी है। इस बीच इंग्लैंड ने दो बार 8-8 विकेट से भी मैच अपने नाम किया है।

मैच में इंग्लैंड की ओर से सात विकेट स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में एक नया रिकॉर्ड भी है। टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड अपने चौथे सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने में सफल रही। इसके साथ ही टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ यह डिफेंड किया गया दूसरा सबसे छोटा टारगेट भी है।

ENG द्वारा सफलतापूर्वक डिफेंड किए गए सबसे कम टोटल (20-ओवर T20Is)

128/9 vs SL, पल्लेकेले, 2026 (12 रन से जीता) 129/6 vs PAK, अबू धाबी, 2012 (5 रन से) 142/7 vs AFG, दिल्ली, 2016 WC (15 रन से) 146/9 vs SL, पल्लेकेले, 2026 WC (20 रन)*

मुकाबले का हाल

इंग्लैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम महज 95 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका का यह टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों के आगे श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स की घूमती गेंदों का जादू खूब चला और उन्होंने सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट निकाले।

इससे पहले इंग्लैंड ने फिल साल्ट की 40 गेंदों पर खेली गई 62 रनों की दमदार पारी के बूते 20 ओवर में 146 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। साल्ट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स लगाए। वहीं, विल जैक्स ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में नंबर एक पर पहुंच गई है। 24 फरवरी को इंग्लैंड की अगले मैच में भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी।

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!