इंग्लैंड लायंस की टीम का ऐलान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, क्रिस वोक्स की हुई वापसी; फ्लिंटॉफ के बेटे को भी मिली जगह

भारत ए खिलाफ इंग्लैंड लायंस टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वहीं इस टीम में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

लंदन: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट ने भारत ए के खिलाफ मुकाबले के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ समरसेट के जेम्स रेव को कप्तानी सौंपी गई है।

इंग्लैंड की इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। इस टीम में क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वोक्स को टखने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें वापसी करने में देर हुई है। इसके साथ ही दो भाईयों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रेहान अहमद के साथ फरहान अहमद को भी इस टीम में जगह मिली है। यह पहली बार है, जब दो भाईयों को एक साथ टीम में जगह मिली है।

पहले मुकाबले के बाद रेहान टी20 टीम में होंगे शामिल

रेहान को सिर्फ पहले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। उसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के इंग्लैंड की टीम में शामिल हो जाएंगे। वहीं इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेट रॉकी फ्लिंटॉफ को शामिल किया गया है।

फ्लिंटॉफ के बेटे को भी किया गया इस टीम में शामिल

17 वर्षीय रॉकी ने जनवरी 2025 में ब्रिस्बेन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ शतक बनाया था। इस युवा खिलाड़ी ने पांच प्रथम श्रेणी के मैच और सात लिस्ट-ए गेम भी खेले हैं। पहला मैच शुक्रवार 30 मई से कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस के स्पिटफायर ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शुक्रवार 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की टीम

जेम्स रेव (समरसेट - कप्तान), फरहान अहमद (नॉटिंघमशायर), रेहान अहमद (लीसेस्टरशायर), सन्नी बेकर (हैम्पशायर), जॉर्डन कॉक्स (एसेक्स), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), एमिलियो गे (डरहम), टॉम हेन्स (ससेक्स), जॉर्ज हिल (यॉर्कशायर), जोश हल (लीसेस्टरशायर), एडी जैक (हैम्पशायर), बेन मैकिनी (डरहम), डैन मूसली (वार्विकशायर), अजीत सिंह डेल (ग्लूसेस्टरशायर), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर) इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस शेड्यूल

  • 30 मई, 2025 (शुक्रवार) – भारत ए बनाम चार दिवसीय मैच – कैंटरबरी
  • 6 जून, 2025 (शुक्रवार) – भारत ए बनाम चार दिवसीय मैच – नॉर्थम्प्टन

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल