ईस्ट जोन 13 साल बाद बनी चैंपियन IANS
क्रिकेट

Duleep Trophy Winner: ईस्ट जोन ने रचा इतिहास, ईशान किशन की कप्तानी में 13 साल बाद बनी चैंपियन

East Zone Duleep Trophy winner: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर 13 साल बाद खिताब अपने नाम कर लिया।

अर्पित शुक्ला

East Zone Clinch Duleep Trophy After 13 Years: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।

ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ईस्ट जोन का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में लाजवाब रहा। पहली पारी में ईस्ट जोन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 708 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

ईशान किशन ने की शानदार बल्लेबाजी

कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया और 132 गेंदों में 101 रनों का योगदान दिया।

शिखर मोहन ने 85 रन बनाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 37 गेंदों में 44 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों का योगदान दिया। अनुकूल रॉय ने 45 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 40 रन बनाए।

ईशान किशन

पहली पारी में ही बना दिया रनों का पहाड़

ईस्ट जोन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 708 रनों के जवाब में साउथ जोन की टीम कप्तान तिलक वर्मा की 99 रनों की पारी के बावजूद 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई। तिलक के अलावा, टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ही कुछ हद तक लय में नजर आए और उन्होंने 62 रन बनाए, जबकि चमा मिलिंद ने 43 रन बनाकर आउट हुए।

गेंदबाजी में ईस्ट जोन की तरफ से मुकेश कुमार ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी, कुरैशी और शिखर मोहन ने दो-दो विकेट निकाले। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन ने 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने जड़ा शतक

दूसरी पारी में भी ईस्ट जोन के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा। टीम ने मैच ड्रॉ होने के ऐलान से पहले 7 विकेट खोकर 388 रन बनाए। टीम की तरफ से ईशान किशन ने दूसरी इनिंग में भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं, मोहम्मद कौनेन कुरैशी 190 गेंदों में 116 रन बनाकर नाबाद रहे। अनुकूल रॉय ने 64 रनों का योगदान दिया, तो शिखर मोहन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। -एजेंसी इनपुट के साथ

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री