वैभव सूर्यवंशी   (सोर्स-सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Duleep Trophy में आज सेमीफाइनल का संग्राम, वैभव सूर्यवंशी समेत इन सितारों पर रहेंगी नजरें

Duleep Trophy 2026 Semifinal: दलीप ट्रॉफी 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल आज! ईस्ट बनाम सेंट्रल और साउथ बनाम नॉर्थ जोन की भिड़ंत में युवा वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नजरें।

सृष्टि मौर्य

East Zone vs Central Zone Semifinal: दलीप ट्रॉफी 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। रविवार यानी आज को टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच में गत चैंपियन सेंट्रल जोन का सामना आत्मविश्वास से भरी ईस्ट जोन से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पिछले साल की उपविजेता साउथ जोन की टक्कर नॉर्थ जोन से होगी।

ईस्ट जोन ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम चार में जगह बनाई। टीम के बल्लेबाज सुदीप घरामी और शाहबाज अहमद ने शतक लगाए। शाहबाज ने गेंद से भी कमाल करते हुए चार विकेट लिए, जबकि अनुकूल रॉय ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। अभिजीत सरकार ने पूरे मैच में छह विकेट हासिल किए।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें

ईस्ट जोन की नजरें अब एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। क्वार्टर फाइनल में बल्ले से उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। अगर वैभव सेमीफाइनल में बल्ले से चल गए तो वो मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी टीम को मजबूती देते हैं।

दूसरी ओर, सेंट्रल जोन पिछले साल की सफलता दोहराने के इरादे से उतरेगा। रजत पाटीदार लगातार दूसरी बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनके साथ रिंकू सिंह जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है। सारांश जैन और हर्ष दुबे की स्पिन जोड़ी के अलावा यश ठाकुर और जीशान अंसारी जैसे गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

साउथ और नॉर्थ जोन में भी कांटे की टक्कर

दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने होंगे। साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है। टीम के पास रिकी भुई, नारायण जगदीशन और करुण नायर जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन और विद्वत कवेरप्पा अहम भूमिका निभा सकते हैं।

नॉर्थ जोन ने क्वार्टर फाइनल में स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्ट जोन को 52 रन से हराया था। इस जीत के सबसे बड़े हीरो अबिद मुश्ताक रहे, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लेकर वेस्ट जोन की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

नॉर्थ के लिए आयुष बडोनी ने क्वार्टर फाइनल की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे। अब्दुल समद और अंशुल कंबोज भी टीम की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। गेंदबाजी में भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को मौका मिलने की उम्मीद है।

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान