एशिया कप 2027 का टिकट पाने की जंग शुरू, मलेशिया में एसीसी प्रीमियर कप का आगाज; जानिए मैच से जुड़ी हर अपडेट

ACC Premier Cup 2026: मलेशिया में एसीसी प्रीमियर कप 2026 का आगाज हो गया है। 10 टीमें एशिया कप 2027 के टिकट के लिए टकराएंगी। जानिए पूरा शेड्यूल और मैच अपडेट्स।
The battle for a spot in the 2027 Asia Cup begins; ACC Premier Cup kicks off in Malaysia.
एसीसी पुरुष प्रीमियर कप 2026 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ACC Men's Premier Cup 2026 In Malaysia: एशिया कप 2027 में जगह बनाने की दौड़ शुरू हो गई है। एसीसी पुरुष प्रीमियर कप 2026 का आगाज 30 अगस्त यानी आज से मलेशिया में हो गया है। इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 उभरती क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी की नजरें खिताब जीतकर 2027 एशिया कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर हैं।

ये 50 ओवर का टूर्नामेंट 30 अगस्त से 12 सितंबर तक खेला जाएगा। 10 टीमों को दो समूहों में बांटा गया है और हर समूह में पांच टीमें हैं। सभी टीमें अपने समूह की दूसरी टीमों के खिलाफ मुकाबला करेंगी। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

पहले दिन दो मुकाबले

टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। बायुएमास क्रिकेट ओवल में ओमान और सिंगापुर की टीमें आमने-सामने हुईं। वहीं वाईएसडी यूकेएम ओवल में हांगकांग और सऊदी अरब के बीच मुकाबला हुआ।

टूर्नामेंट में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसी टीमों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इनके अलावा क्षेत्र की अनुभवी टीमें भी खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। भारत में क्रिकेट प्रशंसक इन मुकाबलों को फैनकोड के माध्यम से ऑनलाइन देख सकेंगे। भारत और श्रीलंका में मुकाबले सुबह 7 बजे भारतीय समय से शुरू होंगे।

8 सितंबर तक लगातार होंगे मैच

समूह चरण के मुकाबले 8 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान दोनों मैदानों पर लगातार मैच खेले जाएंगे। नेपाल और हांगकांग के बीच मुकाबला तथा संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की भिड़ंत जैसे मैचों पर भी नजर रहेगी।

इसके बाद 10 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल बायुएमास क्रिकेट ओवल और दूसरा सेमीफाइनल वाईएसडी यूकेएम ओवल में होगा।

The battle for a spot in the 2027 Asia Cup begins; ACC Premier Cup kicks off in Malaysia.
इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल! क्या लॉर्ड्स टेस्ट रद्द करने की धमकी दी गई? कोच सरफराज ने दिया बड़ा बयान

कब मिलेगा एशिया कप का टिकट?

टूर्नामेंट का तीसरे स्थान का मुकाबला और फाइनल 12 सितंबर को खेला जाएगा। तीसरे स्थान का मुकाबला वाईएसडी यूकेएम ओवल में होगा, जबकि खिताबी मुकाबला बायुएमास क्रिकेट ओवल में खेला जाएगा।

सबसे खास बात ये है कि प्रीमियर कप का चैंपियन 2027 पुरुष एशिया कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। यानी मलेशिया में अगले दो हफ्ते होने वाली ये जंग सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने के सुनहरे मौके की भी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com